उदयपुर

परिवार मजदूरी के लिए गया था बाहर, पेड़ पर लटका मिला बेटे का शव

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उदयपुरApr 09, 2019 / 01:11 pm

Sikander Veer Pareek

मोहम्मद इलियास/उदयपुर. कोटड़ा थाना क्षेत्र के उमरिया पंचायत में सोमवार को एक किशोर का शव पेड़ पर शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते पुलिस को रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी देवीसिंह ने बताया कि उमरिया निवासी भूरमल (14) पुत्र रमेश का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य मजदूरी करने के लिए गुजरात गए हुए थे। वह घर पर अकेला रहता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची तथा ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से उतारा। मृतक के पिता रमेश ने हत्या ( crime in udaipur ) का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के नाम भी बताए। पुलिस ने उनसे पूछताछ लेकिन अब तक हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई।
 

READ MORE : जमीन विवाद में हथियारों से किए थे वार, वृद्ध की हत्या के आरोपी भाइयों को हुई उम्रकैद

 

गोगा गिरफ्तार
डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी मुजफ्फर उर्फ गोगा को भूपालपुरा थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया।

Home / Udaipur / परिवार मजदूरी के लिए गया था बाहर, पेड़ पर लटका मिला बेटे का शव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.