उदयपुर

उदयपुर की ये नन्‍ही बेटी यूरोपियन चैंपियनशिप में भाग लेने जाएगी ऑस्ट्रिया, र‍िकॉर्ड बनाने के ल‍िए है बेकरार

– लेकसिटी की 7 वर्षीया नन्हीं स्केटर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी
 

उदयपुरMay 30, 2018 / 02:20 pm

madhulika singh

यूरोपियन चैंपियनशिप में भाग लेने जाएंगी लब्धि ऑस्ट्रिया

राकेश शर्मा राजदीप/ उदयपुर . विश्व पटल पर लेकसिटी का नाम रोशन करने वाली 7 वर्षीया नन्ही विश्व चैंपियन स्केटर लब्धि सुराणा ऑस्ट्रिया व जर्मनी में होने वाली यूरोपियन चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रिया रवाना होंगी। इस खास मौके पर शहर के कई खेलप्रेमियों सहित गणमान्य ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्रीराम स्केटिंग क्लब के कोच मंजीत सिंह ने बताया कि ऑस्ट्रिया में 1 से 3 जून व गेरा (जर्मनी) में 8 से 10 जून को चैम्पियनशिप के लिए 9 चरणों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें लब्धि 2 चरणों मे भागीदार बनेंगी।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दुनिया भर से श्रेष्ठ स्केटर अपनी किस्मत आजमाते हैं। एेसे में स्वयं लब्धि पिछले 2 महीने से पूणे में बेल्जियम के अंतरास्ट्रीय कोच क्विंटन टॉस से विजेता बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
शहर के रॉकवुड स्कूल की विद्यार्थी लब्धि इतनी छोटी उम्र में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिताबो को अपने नाम करने वाली भारत की एकमात्र खिलाड़ी है। जो हर मौसम में सुबह 5 बजे मैदान पर पहुंच कर प्रैक्टिस शुरू कर देती है। उसकी इसी लगन और मेहनत की बदौलत वो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा बाल दिवस पर सम्मानित की जा चुकी है।
 

READ MORE : CBSE 10 RESULTS 2018 : उदयपुर के इन होनहारों ने स्‍कोर क‍िए 99 प्रतिशत, आप भी दीज‍िए शाबाशी

 

ज्ञात रहे लब्धि इतनी छोटी उम्र में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिताबो को अपने नाम करने वाली भारत की एकमात्र खिलाड़ी है, हर रोज सभी मौसम में सुबह 5 बजे अपने मैदान पर पहुंच तैयारी शुरू कर देती है ओर करीब 2 घंटे तक लगातार बिना रुके अगली प्रतियोगिता के लिए तैयारी करती है, खेल में इसी लगन के कारण वो हमेशा चेम्पियन बनती है। लब्धि को महज 6 वर्ष की छोटी उम्र में मिले कई ख़िताबोंं के कारण ही भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वाराा बाल्य दिवस पर सम्मानित किया गया।
 

Home / Udaipur / उदयपुर की ये नन्‍ही बेटी यूरोपियन चैंपियनशिप में भाग लेने जाएगी ऑस्ट्रिया, र‍िकॉर्ड बनाने के ल‍िए है बेकरार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.