scriptयुवा कांग्रेस की उदयपुर में किसान ट्रैक्टर रैली 21 अक्टूबर को | youth congress kisan bill virodh, udaipur news, Kisan bill | Patrika News

युवा कांग्रेस की उदयपुर में किसान ट्रैक्टर रैली 21 अक्टूबर को

locationउदयपुरPublished: Oct 20, 2020 09:54:39 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

Kisan bill किसान बिल का विरोध

युवा कांग्रेस की उदयपुर में किसान ट्रैक्टर रैली 21 अक्टूबर को

युवा कांग्रेस की उदयपुर में किसान ट्रैक्टर रैली 21 अक्टूबर को

उदयपुर. केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लाए गए किसान बिल Kisan bill के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में भारतीय युवा कांग्रेस उदयपुर जिला इकाई की ओर से बुधवार को उदयपुर संभाग मुख्यालय पर किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी व कलेक्ट्रेट पर सभा होगी। हालांकि रैली और किसान सभा के आयोजन की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को युवा कांग्रेस ने आवेदन किया है।
कार्यक्रम संयोजक राजस्थान युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष गौरव श्रीमाली, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, जिलाध्यक्ष हिमांशु चौधरी, उदयपुर शहर अध्यक्ष रवि सुखवाल ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि कोविड—19 की गाइड लाइन की पालना करते हुए तथा प्रशासन को पूरा सहयोग करते ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। रैली में उदयपुर जिले के अलावा राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ व चित्तौडगढ़़ से किसान शामिल होंगे। संभाग भर से दो सौ से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर किसान पहुंचेंगे, जो सीधे चेतक सर्कल स्थित लवकुश स्टेडियम के बाहर एकत्रित होंगे। वहां से सुबह 10:30 बजे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लुवा, राज्य सरकार के खेल एवं युवा मंत्री अशोक चांदना, प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अब्राहम मनी रॉय, डॉ. पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव मंजू तोंगर रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर रैली लवकुश स्टेडियम से रवाना होकर चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचेगी। यहां किसान सभा का आयोजन होगा, जिसे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी संबोधित करेंगे। इस दौरान किसान बिल के विरोध में जिला कलक्टर चेतन देवड़ा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो