scriptवीर सैनिकों के लिए यज्ञ में दी 25 लाख आहुतियां | 25 lakh sacrifice in sacrifice for heroic soldiers | Patrika News

वीर सैनिकों के लिए यज्ञ में दी 25 लाख आहुतियां

locationउज्जैनPublished: Feb 27, 2019 12:26:52 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

शिप्रा तट स्थित भूखी माता मंदिर के पास जय निखिलेश्वर धाम में पांच दिवसीय पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया।

patrika

soldiers,Challenge,Yagna,Country Defense,

उज्जैन. शिप्रा तट स्थित भूखी माता मंदिर के पास जय निखिलेश्वर धाम में पांच दिवसीय पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पूर्णाहुति के अवसर पर देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के कदमों में साधनात्मक बल की ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की गई। मंत्रों की शक्ति से प्रार्थना की कि वीर सैनिकों को हर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मार्ग मिल सके, हर चुनौती में भी उन्हें विजयश्री मिल सके और हर स्थिति में उनका जीवन धन्य हो सके। पांच दिन तक यज्ञ में 25 लाख दिव्य एवं तेजस्वी मंत्रों की आहुति देकर राष्ट्र रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सैनिकों की आत्मशांति के लिए भी प्रार्थना की, साथ ही कामना की कि ऐसी घटनाएं भारत देश में फिर न हो।

भारतीय संस्कृति की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य
पूर्णाहुति अवसर पर निखिलेश्वरानंद सेवा समिति ने कहा वह दिन दूर नहीं, जब संपूर्ण विश्व को शांति की तलाश में भारत की ही शरण लेनी होगी, भारत के ही ज्ञानी जनों की, गुरुओं की शरण लेनी होगी। इस दृष्टि से भारत के अस्तित्व की रक्षा केवल स्वदेश वासियों के लिए ही विचारणीय विषय नहीं अपितु संपूर्ण विश्व के लिए भी हितकारी है। आज जब युद्ध का आतंक छाया हुआ है तो भारतीय संस्कृति की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हो जाता है और खासतौर से समस्त सनातन साधक परिवार का तो दायित्व ही हो जाता है कि वे अपनी संस्कृति की रक्षा करें, परंतु संस्कृति की रक्षा तो तभी हो सकेगी जब देश सुदृढ़ रहेगा, सुरक्षित रह सकेगा। युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं और परमाणु विज्ञान की प्रगति से आज मनुष्य इतना सक्षम हो गया है कि विनाश और प्रलय मात्र कुछ क्षणों का खेल भर ही रह गया है इधर एक बटन दबा नहीं कि यहां समूचा शहर का शहर साफ। शस्त्रों का जवाब शस्त्रों से देने का परिणाम विनाश ही होगा और तब एक रास्ता रह जाता है और वह है मंत्र बल। विधि के विधान को टालना संभव नहीं है परंतु मंत्र और हवन के माध्यम से विनाश के प्रभाव को न्यून अवश्य किया जा सकता है।

राष्ट्र विरोधी शक्तियों से निपटने मोदी को फिर से बनाना होगा प्रधानमंत्री
देश में जो आज हालात है इन हालातों से निपटने के लिए देश में मजबूत सरकार बनना आवश्यक है और फिर से बागडोर मोदी के हाथ में देना होगी। ताकी आतंक का खात्मा हो सके और पाक को करारा जवाब मिले। इसके लिए हम बस्ती-बस्ती भ्रमण कर सरकारी की योजनाओं का वर्णन करने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। यह बात भाजपा नगर जिला अध्यक्ष विवेक जोशी ने अजा मोर्चा द्वारा आयोजित सामूहिक भोज कार्यक्रम में कार्यकताओं से कहीं। अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज मालवीय की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सूरेज कैरो भी शामिल हुए। संयोजक सुनील चावंड के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ये कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। महापौर मीना जोनवाल, महामंत्री सुरेश गिरि, मुकेश टटवाल आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन मोर्चा महामंत्री लोकेश टोपे ने किया। बुद्धि विलास उपाध्याय, भगवानदास गिरि, शीला मरमट, जितेंद्र शेरे, आदर्श मकवाना, मनीष गिरि, कृष्णा टाटावत आदि मौजूद रहे।

जलाई कमल ज्योत
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया करने पर नरवर में कमल ज्योत जलाकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई। पूर्व विधायक डॉ नारायण परमार ने बताया कि वायुसेना ने जैश ए मोहम्मद के सैकड़ों आतंकवादियों को खत्म कर दिया। यह शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवनारायण जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह, महेश राठौर, शिवपाल सिंह झाला, राजेश व्यास, रफीक पटेल, गुलाब सिंह देवड़ा आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो