script38 साल पहले रामेश्वर पाटीदार बन गया रहमतउल्लाह, पुराने नाम से ले लिए लाखों के लोन | 38 years ago Rameshwar Patidar became Rahmatullah | Patrika News

38 साल पहले रामेश्वर पाटीदार बन गया रहमतउल्लाह, पुराने नाम से ले लिए लाखों के लोन

locationउज्जैनPublished: Jul 27, 2018 01:25:50 am

Submitted by:

Lalit Saxena

11 साल से तलाश रही थी पुलिस, बेगमबाग से क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

patrika

Ujjain,crime branch,converting,Religion Change,


उज्जैन। क्राइम ब्रांच टीम ने एक एेसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 38 साल से धर्म परिवर्तन कर बेगमबाग कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी ने धर्म परिवर्तन के बाद पूर्व के नाम और दस्तावेजों के माध्यम से विभिन्न बैंकों से लाखों रुपए का लोन ले रखा है, जिसके खिलाफ न्यायालय की ओर से स्थाई वारंट जारी किया है। आरोपी ने धर्म परिवर्तन के बीच तीन महिलाओं से निकाह भी किए हैं। एएसपी प्रमोद सोनकर के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपी रामेश्वर पाटीदार पिता देवीसिंह निवासी हाटपिपलिया जिला देवास का विवाह ताराबाई से हुआ था। बाद में उसकी मित्रता मेहराजबी निवासी हाटपिपलिया से हो गई। वह उज्जैन में आकर रहने लगी। यहीं 1980 में रामेश्वर भी उज्जैन पहुंचा और धर्म परिवर्तन कर रहमतउल्लाह के नाम से बेगमबाग में रहने लगा।
बाद में आरोपी ने 2007 में सुभाष पेढ़ी व नागरिक सहकारी पेढ़ी से रामेश्वर पाटीदार के नाम ऋण लिया। इन मामलों मंे ऋण नहीं चुकाने पर रामेश्वर पाटीदार के खिलाफ मामला न्यायालय पहुंचे। नागरिक सहकारी पेढ़ी मामले में आरोपी को 1 साल की सजा व 3 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है, जबकि सुभाष पेढ़ी मामले में स्थाई वांरट जारी किया है। इन्हीं मामलों में पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। उसे एएसपी प्रमोद सोनकर ने गुरुवार रात को बेगमबाग से गिरफ्तार किया है।
तीन महिलाओं से किए निकाह
1985 में आरोपी ने मेहराज बी की बेटी चांदबी का निकाह फाजलपुरा के इस्लाम अंसारी जो पेशे से ड्राइवर है से करवाया और इसी बीच इसने चांदबी को भी वशीभूत कर लिया और पति से तलाक दिलावाकर खुद ने खरगोन की रहने वाली महिला से निकाह कर लिया। बाद में आरोपी ने महिला पर भी चारित्रिक आरोप लगाकर तलाक दे दिया और मेहराजबी की लड़की जिसे ये मुंहबोली भांजी बताता था से निकाह किया।
रहमतउल्लाह बन पुलिस की आंखों में झोंक रहा था धूल
जब भी मामलों में पुलिस बताए पते पर आरेापी की खोजबीन करती तो वह अपने आप को रहमतउल्लाह बताता था। एेसे में पुलिस पिछले 11 सालों से आरेापी की तलाश में थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो