script१४ राज्यों के ४०० योद्धा शहर में दिखाएंगे युद्ध कला | 400 warriors from 14 states will show warfare in the city | Patrika News

१४ राज्यों के ४०० योद्धा शहर में दिखाएंगे युद्ध कला

locationउज्जैनPublished: Nov 05, 2017 02:07:59 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

केरल का कलरियपट्टू व महाराष्ट्र के मर्दन अखाड़े का भी होगा प्रदर्शन, शहर में पहली बार २५ से तीन दिवसीय नेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता

patrika

400 warriors from 14 states will show warfare in the city

उज्जैन. भारतीय प्राचीन मार्शल आर्ट के माध्यम से देशभर के ४०० योद्धा शहर में तीन दिन अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। किक बॉक्सिंग, कराटे, मिक्स मार्शल आर्ट के माध्यम से परंपरागत युद्ध कला भी दिखाएंगे। वहीं देश के सबसे पुरानी मार्शल आर्ट कला में केरल का कलरियपट्टू व महाराष्ट्र के मराठा मर्दन अखाड़े के खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाएंगे। उज्जैन के खिलाड़ी भी यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्राचीन मार्शल आर्ट युद्ध कला देखने का यह मौका मिलेगा शहर में २५ से २७ नवंबर से शुरू होने वाले नेशनल मार्शल आर्ट खेल में। प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू हो गई। प्रचार-प्रसार और अन्य लोगों को जोडऩे के लिए आयोजन ने कार्यक््रम की पूरी जानकारी दी। मार्शल आर्ट संघ के सचिव गौरव रोकड़े ने बताया कि क्षीरसागर स्टेडियम में तीन दिवसीय आयोजन में १९ राज्यों के खिलाड़ी शहर आएंगे। मार्शल आर्ट प्राचीन युद्ध कला है। इसमें कराटे, किक बॉक्सिंग, मिक्स मार्शल, तलवारबाजी सहित अन्य खतरनाक खेल होते हैं। पुराने समय में इन खेलों में माहिर व्यक्ति युद्ध कला में भी निपुण माना जाता था। प्रतियोगिता मार्शल आर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गजानन राजपूत, मार्शल आर्ट संघ उज्जैन के प्रदीप तगारे, विशाल राजोरिया के माध्यम से करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता का संयोजक जयंतसिंह गोर है।
खिलाड़ी करवा सकते हैं पंजीयन
मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी इसमें अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाडिय़ों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उज्जैन में भी मार्शल आटर््स से जुड़े कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद है।
करेंगे सम्मानित
प्रतियोगिता में सामाजिक क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य करने वाले युवाओं को डॉक्टर विश्वास राव रोकड़े मैमोरियल सिविल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।इसी के साथ प्रतियोगिाता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदन किया जाएगा। मार्शल आटर््स के प्रति लोगों में रूचि बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो