scriptहवाओं ने बदला रुख तो तापमान में 5 डिग्री आया उछाल | 5 degree bounce in temperature | Patrika News

हवाओं ने बदला रुख तो तापमान में 5 डिग्री आया उछाल

locationउज्जैनPublished: Jan 21, 2020 09:46:51 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

Ujjain News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं पर लगा ब्रेक, मिली ठंड से राहत

5 degree bounce in temperature

Ujjain News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं पर लगा ब्रेक, मिली ठंड से राहत

उज्जैन. पिछले दिनों मौसम में बढ़ी ठंडक पर अचानक ब्रेक लग गया। मंगलवार को सुबह घना कोहरा और हवा में ठंडक रही, लेकिन जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ा, वैसे-वैसे ठंड के तेवर नरम पडऩे लगे और गर्मी का अहसास होने लगा। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद वहां से आने वाली ठंडी हवाएं यहां तक नहीं पहुंच रही हैं, जिसे पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है, यही वजह है कि एक ही दिन में अधिकतम तापमान में उछाल आया और पार 5 डिग्री बढ़ गया। उन्होंने बताया कि 23-24 जनवरी के आसपास फिर बादल आएंगे और ठंड बढ़ेगी।

तापमान में हुई वृद्धि
सोमवार 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम 6.4 डिग्री था, जो मंगलवार को अधिकतम 28.5 व न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह 81 व शाम को 61 प्रतिशत आंकी गई। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो