scriptकार और मैजिक में जोरदार भिड़ंत, 20 फीट तक घसीटती चली गई कार | A fierce fight between car and magic, the car dragged 20 feet | Patrika News

कार और मैजिक में जोरदार भिड़ंत, 20 फीट तक घसीटती चली गई कार

locationउज्जैनPublished: Nov 25, 2019 06:12:59 pm

Submitted by:

Mukesh Malavat

चामुंडा चौराहे पर हादसा, पांच लोग घायल

A fierce fight between car and magic, the car dragged 20 feet

चामुंडा चौराहे पर हादसा, पांच लोग घायल

उज्जैन. क्षेत्र में लगातार दर्दनाक हादसे हो रहे है। रविवार को भी चामुंडा चौराहे पर रात 1.30 बजे मैजिक और कार की जोरदार भिड़ंत में पांच घायल हो गए है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक को टक्कर मारने के बाद कार 20 फीट दूर तक घसीटती चली गई। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
कार फ्रीगंज की ओर से आ रही थी कि और मैजिक कोयला फाटक की ओर से आ रही थी। रविवार रात 1.30 बजे दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मैजिक बीच चौराहे पर पलट गई और कार 20 फीट दूर घसीटती हुई छाया परिसर रोड की ओर चली गई। मैजिक में 3 लोग सवार थे, जबकि कार में दो लोग सवार थे। मैजिक चालक मौका पाकर भाग गया। टक्कर के बाद मैजिक पलटने से दो लोग मैजिक के नीचे आ गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, वहीं कार में सवार दो घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
ये हुए घायल
दुर्घटना में कार चालक अंगद मोगा (25) निवासी अलखधाम व उसका साथी दीक्षांत सोलंकी (20) निवासी लखेरवाड़ी घायल हुए। इसके अलावा मैजिक में सवार महेश (30) निवासी गणेश नगर, धर्मेंद्र (23), दीपक (28) निवासी राजीव नगर को गंभीर चोट आई है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
—–
यात्रियों से भरी कार को ट्र्राले ने मारी टक्कर, दो की मौत, 10 घायल
उन्हेल/नागदा. रविवार रात 8 बजे उन्हेल-नागदा रोड पर झिरनिया फंटे के पास अज्ञात ट्राला यात्रियों से भरी कार को टक्कर मार गया, जिससे दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हंै। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है, जिसमें तीन यात्रियों की हालत चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले ही सीहोर जिले से एक ही परिवार के सदस्य रामदेव बाबा के दर्शन के लिए निकले थे।
घायल जिला अस्पताल रेफर
उन्हेल से नागदा की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्राले ने नागदा से उन्हेल आ रही यात्रियों से भरी कार एमपी 41 बीसी 0417 को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार यात्री देवीसिंह पिता रणजीतसिंह मेवाड़ा निवासी मुंडाखेड़ी तहसील आष्टा जिला सीहोर की मौके पर ही मौत हो गई और युक्ता पति योगेंद्र ने जिला अस्पताल पहुंचने क पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
जबकि कार में सवार चंपालाल पिता सुभाष, सज्जनसिंह पिता केसरसिंह, दौलतसिंह पिता करणसिंह, गजराजसिंह पिता रामसिंह, सीताबाई पति गजराजसिंह, सोनू पति करणसिंह, सुनीताबाई, देवीसिंह व 2 बच्चों में जिगर और अनन्या सवार थे, जो घायल है। सभी यात्री मुंडाखेड़ी निवासी हैं। नागदा मंडी थाना पुलिस के साथ 108 मौके पर पहुंची। घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया, जिसमें चार की हालत चिंताजनक है।

ट्रेंडिंग वीडियो