scriptफिर बस हादसा… इस बार लोडिंग वाहन को लिया चपेट में | A high speed bus hit the loading vehicle | Patrika News

फिर बस हादसा… इस बार लोडिंग वाहन को लिया चपेट में

locationउज्जैनPublished: Nov 30, 2019 12:54:37 am

Submitted by:

Mukesh Malavat

सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर हादसा, पांच घायल

A high speed bus hit the loading vehicle

सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर हादसा, पांच घायल

शुजालपुर. सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर शुक्रवार रात को तेज गति से चल रही एक यात्री बस आगे चल रहे लोडिंग वाहन से जा टकराई। इस टक्कर से बस का परिचालक सहित चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डायल-100 वाहन से घायल परिचालक को शासकीय अस्पताल अकोदिया में लाकर उपचार कराया गया। वहीं घायल यात्रियों को उनके परिजन निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे सांरगपुर से अकोदिया की ओर यात्री बस (एमपी 42 पी 038 6 ) आ रही थी। तेज गति से चल रही यात्री बस इस मार्ग पर बहादुरा एग्रो के सामने आगे चल रही लोडिंग वाहन (एमपी 09 जीएच 248 5) में पीटे से टकरा गई। घटना में 4 यात्री घायल हुए जिन्हें परिजन निजी वाहन से अस्पताल लेकर चले गए। सूचना मिलते ही अकोदिया थाना की डायल-100 से प्रधान आरक्षक मदनलाल कलेशरिया, आरक्षक हेमेंद्रसिंह जादौन, पायलट संदीप पटेल मौके पर पहुंचे और लोडिंग वाहन के घायल परिचालक पप्पू (22) पिता नगाजी निवासी सतगांव जिला शाजापुर को स्थानीय शासकीय अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद बस चालक व लोडिंग वाहन चालक दोनो फरार हो गए। बस में सवार कुछ यात्रियों का कहना था कि बस का चालक नशे में था। वह तो गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
——
मवेशी बचाने में हादसा, एक की मौत
एक की हालत गंभीर, इंदौर रेफर
शाजापुर. जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर ग्राम तिलावद गोविंद के समीप शुक्रवार शाम को सड़क पर चल रहे मवेशी को बचाने के चक्कर में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से इंदौर रैफर किया।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे बाइक (एमपी 42 एमपी 8 279) पर सवार होकर ग्राम रंथभंवर निवासी देवीसिंह (55) पिता सिद्धनाथ और गोकुल प्रसाद (50) बेरछा रोड पर ग्राम तिलावद गोविंद के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में एक मवेशी आ गया। जिससे बचाने के चक्कर बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल बेरछा थाने से डायल-100 वाहन लेकर आरक्षक विजयशंकर दुबे और पायलट देवीसिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। यहां पर सड़क पर पड़े दोनों घायलों को डायल-100 में डाला और सीधे लेकर जिला अस्पताल आ गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद गोकुल प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं देवीसिंह का उपचार किया। बताया जाता है कि देवीसिंह गंभीर रूप से घायल था। ऐसे में गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस से इएमटी उमेश तंवर और पायलट जितेंद्र यादव इंदौर लेकर रवाना हो गए। बेरछा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो