महाराष्ट्र के युवक के प्यार में पड़ी हरियाणवी महिला, पुलिस के साथ खोजते हुए पति पहुंचा, महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे
उज्जैन
Published: March 07, 2022 09:47:55 pm
उज्जैन। हरियाणा में रहने वाली महिला की इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र में रहने वाले युवक से दोस्ती हुई। दोनों के बीच संदेश आदान-प्रदान के दौरान प्रेम हो गया। प्रेम इतना परवान चढ़ा कि महिला अपने दो साल के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। वह प्रेमी के साथ उज्जैन में ठहरी थी। इधर, महिला का पति और हरियाणा पुलिस उसे खोजते हुए उज्जैन आ पहुंची। यहां होटल में पत्नी मिली तो सही लेकिन उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस महिला और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई।
नीलगंगा पुलिस ने बताया कि समीर पिता मंगल निवासी शाहदा महाराष्ट्र टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी का कर्मचारी है। उसकी दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हरियाणा की महिला से दोस्ती हुई। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले दिनों महिला दो साल के बच्चे के साथ समीर के पास शाहदा पहुंच गई। यहां से बच्ची के साथ दोनों अलग-अलग शहरों में घूमते हुए उज्जैन पहुंचे थे और नीलगंगा क्षेत्र की होटल में रुके थे तभी महिला का पति और हरियाणा पुलिस उसे तलाशती हुई उज्जैन पहुंच गई। महिला के पति ने उसके बारे में हरियाणा पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी।
पति नहीं प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं
महिला ने नीलगंगा पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है, पति उसके साथ मारपीट करता है। इसको लेकर हरियाणा पुलिस में शिकायत भी की थी परंतु पति ने समझा बुझा कर शिकायत वापस करवा ली। इसके बाद भी मारपीट करता है। अगर पति बच्चे को ले जाना चाते तो ठीक नहीं तो मैं खुद इसका पालन कर लूंगी।
दो साल से चल रहा था प्रेम
महाराष्ट्र के रहने वाले समीर की दोस्ती महिला से इंस्टाग्राम पर हुई थी। पिछले दो साल से दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत हो रही थी और इस बीच इनमें प्यार हो गया। हरियाणा में अपने घर छोड़कर भागी महिला अपने साथ दो साल के बच्चे को लेकर आई थी। तीनों महाराष्ट्र के अलावा अन्य शहरों में भी घुमते रहे। उज्जैन में यह महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं पति और हरियाणा पुलिस इनकी लोकेशन ट्रेस करते हुए उज्जैन आ गई थी।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें