scriptएसपी ऑफिस घेरने पहुंचे कांग्रेसी, एएसपी से कहा… सरकार हमारी आ रही है | ABVP and NSUI dispute | Patrika News

एसपी ऑफिस घेरने पहुंचे कांग्रेसी, एएसपी से कहा… सरकार हमारी आ रही है

locationउज्जैनPublished: Aug 12, 2018 06:07:38 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच माधव साइंस कॉलेज में हुआ विवाद, एनएसयूआई के आठ लोगों पर प्रकरण दर्ज, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

patrika

एसपी ऑफिस घेरने पहुंचे कांग्रेसी, एएसपी से कहा… सरकार हमारी आ रही है

उज्जैन. माधव साइंस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता के बीच हुए विवाद में पुलिस ने प्रकरण दज कर लिया है। एबीवीपी कार्यकर्ता की शिकायत पर एनएसयूआई के आठ लोगों पर कार्रवाई हुई। कांग्रेस ने उक्त कार्रवाई को एक पक्षीय बताते हुए रविवार दोपहर एसपी ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान एसपी सचिन अतुलकर ने निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। इसी के साथ कांग्रेसियों ने एएसपी नीरज पाण्डे से सत्ता के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा। कांग्रेस नेता आजाद यादव ने सीधे तौर पर कह दिया कि जल्द ही हमारी सरकार आ रही है।

माधव साइंस कॉलेज में शनिवार को ज्ञापन को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। घटना में एबीवीपी और एनएसयूआई के दो कार्यकर्ता घायल हो गए और दोनों तरफ से शिकायती आवेदन दिए। देर रात एबीबीपी कार्यकर्ताओं ने चामुण्डा माता चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एबीवीपी के अंकित जाटवा की शिकायत पर बबलू खिची, कुलदीप घावरी, अभिषेक, अंबर माथुर, नागेश्वर, बंटी मालवीय, प्रदीस सिसौदिया, अभिषेक परमार, के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। कांग्रेस एकतरफा कार्रवाई का विरोध कर रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि कार्रवाई दोनों पक्ष पर की जाएं, या फिर किसी पर भी नहीं की जाएं।

एक नहीं दिखें कांग्रेसी
विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में विवाद के बाद कांग्रेस के सभी नेता दिखाई दिए, लेकिन एकजुट नजर नहीं आएं। एबीवीपी की तरफ से जिन लोगों पर एफआईआर हुई है। इसमें आजाद यादव, विक्की यादव और राजेंद्र भारती गुट के लोग शामिल है। ऐसे में सभी वरिष्ठ नेता सक्रिय है, लेकिन एकजुट नजर नहीं आएं।

युवा मोर्चा ने दिखाई ताकत
माधव साइंस कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट हुई। इसके बाद थाने पर एबीवीपी को करणी सेना ने घेर लिया। यहां जैसे-तैसे मामले को निपटाया। इसके बाद पुलिस ने नहीं सुनी। इसके बाद हमेशा खुद को गैर राजनीतिक बताने वाले संगठन एबीवीपी की मदद के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा संभाला। प्रदेश महामंत्री केपी झाला, जिलाध्यक्ष अमय आप्टे, जयंतराव गरूड, अमय शर्मा सहित पूरी टीम रही। इसी के साथ भाजपा के रम्मू दुबे आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो