उज्जैनPublished: Oct 16, 2022 12:54:37 pm
deepak deewan
बिना रसायन की खेती, उत्पादन से ज्यादा मांग, विश्व खाद्य दिवस - जिले में बढ़ रही प्राकृतिक खेती करने वालों की संख्या, गुणवत्तायुक्त भोजन की आदत भी विकसित हो रही, उन्नत कृषक राजाराम गोयल ने प्राकृतिक खेती को अपनाया।
उज्जैन. कहते हैं जैसा अन्न, वैसा मन और उज्जैन का मन अन्न के मामले में काफी अमीर है। भूखे को भोजन देने से लेकर अपने भोजन में शुद्धता को प्राथमिकता देने तक, शहरवासी आगे बढ़ रहे हैं। रविवार को विश्व खाद्य दिवस World Food Day मनाया जा रहा है। खाद्य समस्या को दूर करने के उद्देश्य से हर साल 16 अक्टूबर को इसे मनाया जाता है। वर्तमान में सिर्फ हर पेट को भोजन देना ही जरूरत नहीं बल्कि शुद्ध फसल और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध होना भी महत्वपूर्ण है। अच्छी बात है कि इन तीनों जरूरतों की पूर्ति के लिए उज्जैन मन से कार्य कर रहा है। यहां इतनी शुद्ध फसलें उगाई जा रहीं हैं कि उत्पाद से पहले ही बुकिंग Advance Booking of pure pulses हो रही है.