स्मार्ट सिटी अंतर्गत करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से ओलंपिक मापदंडों के आधार पर स्वीमिंगपूल बनाया गया है। आगररोड नजरअलीमिल कम्पाउंड में बने स्वीमिंगपूल के शुभारंभ के कुछ दिन बाद ही कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी थी। इसके चलते स्वीमिंगपूल को बंद करना पड़ा था। तभी आम शहरवासी इस स्वीमिंगपूल का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। नगर निगम ने अब इसके संचालन का जिम्मा लेते हुए लोगों के लिए यह सुविधा शूरू कर दी है। शुक्रवार सुबह से इसमें पंजीकृत लोगाें की छपाक शुरू हो जाएगी। स्वीमिंगपूल प्रभारी विधु कौरव ने बताया कि शहरवासियों की सुविधा के लिए स्वीमिंगपूल प्रारंभ किया जा रहा है जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बता दें कि नजरअली मिल कम्पाउंड में बड़े व छोटे आकार के दो पूल बनाए गए हैं। सुरक्षित रखने के लिए इनकी गहराई कम रखी गई है साथ ही इसे ओलंपिक मापदंड के आधार पर तैयार किया गया है। इससे जहां खिलाड़ी विश्वस्तरीय स्पर्धा को लेकर तैयारी कर सकते हैं वहीं उज्जैन में भी इस स्तर की स्पधार्एं आयोजित की जा सकती है।
कम लोगों ने कराया पंजीयन
मार्च दूसरे सप्ताह से स्वीमिंगपूल प्रवेश को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। अभी तक करीब 55 लोगों ने पंजीयन करवाया है। पूर्व की तुलना में यह संख्या फिलहाल कम है। संभावना है कि आने वाले कुछ सप्ताह में यह आंकड़ा 200 के पार जा सकती है।
45 मिनट का समय, सुबह दो सेशन होंगे
स्वीमिंगपूल का पहला सेशन सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा। एक सेशन 45 मिनट तक चलेगा। मसनल उपयोगकर्ता एक सेशन में 45 मिनट तक तैराकी का आनंद ले सकेंगे। 15 मिनट के अंतराल के बाद सुबह 7 बजे से दूसरा सेशन शुरू होगा जो 7.45 तक तक चलेगा। अभी पंजीयन कम होने से सुबह दो सेशन ही किए जा रहे हैं। शाम का समय महिला व बच्चों के लिए आरक्षित किया गया है।
तरणताल की सुध नहीं, नए शहर से सुविधा दूर
नगर निगम का ही एक और स्वीमिंगपूल कोठीरोड पर िस्थत है। जिर्णोद्धार के नाम पर इस तरणताल को चार-पांच वर्षो सें खस्ता हाल पटक रखा है। योजना मंजुर होने के बावजूद इसका जिणोZद़धार कार्य शुरू नहीं किया गया। ऐसे में नया शहर इस गर्मी में तरणताल की सुविधा से वंचित है।