scriptदो वर्ष बाद लाव-लश्कर संग पहुंचेंगे श्रीराम, करेंगे रावण का दहन | After two years, Shri Ram will reach with Lav-Lashkar, will burn Ravan | Patrika News

दो वर्ष बाद लाव-लश्कर संग पहुंचेंगे श्रीराम, करेंगे रावण का दहन

locationउज्जैनPublished: Oct 05, 2022 12:30:34 am

Submitted by:

Nitin chawada

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी इस वर्ष भी परंपरागत और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कोरोना के कारण इस बार उत्साहपूर्ण माहौल में यह पर्व मनेगा। श्रीराम अपने लाव-लश्कर संग दशहरा मैदान पहुंचेंगे और रावण का दहन करेंगे।

दो वर्ष बाद लाव-लश्कर संग पहुंचेंगे श्रीराम, करेंगे रावण का दहन

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी इस वर्ष भी परंपरागत और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कोरोना के कारण इस बार उत्साहपूर्ण माहौल में यह पर्व मनेगा। श्रीराम अपने लाव-लश्कर संग दशहरा मैदान पहुंचेंगे और रावण का दहन करेंगे।

शाजापुर. असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी इस वर्ष भी परंपरागत और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कोरोना के कारण इस बार उत्साहपूर्ण माहौल में यह पर्व मनेगा। श्रीराम अपने लाव-लश्कर संग दशहरा मैदान पहुंचेंगे और रावण का दहन करेंगे। सर्व हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में दशहरा उत्सव समिति द्वारा श्रीकृष्ण व्यायामशाला से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां 61 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा।


सर्व हिंदू उत्सव समिति शाजापुर एवं दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया शाजापुर के इतिहास में पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने रावण के पुतले दहन होगा। स्टेडियम पर बनाए गए मंच की छत पर दो दिन पहले ही महाराज की प्रतिमा को रखा जा चुका है। पदाधिकारियों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आतिशबाजी के साथ ही रावण दहन का आनंद उठाएं। श्रीकृष्ण व्यायामशाला से निकलने वाली शोभायात्रा में भी बड़ी संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाएं।


आसमान में होगी आतिशबाजी
दहन के पूर्व आसमान में जमकर आतिशबाजी की जाएगी। पहली बार शहरवासियों को इलेक्ट्रिक आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीरामजी की शोभायात्रा में कड़ाबीन से धमाके किए जाकर शोभायात्रा की अगवानी की जाएगी। इधर रावण का पुतला खड़ा किए जाने के बाद से यहां पर लगातार लोग पहुंच रहे हैं।

सतरंगी आतिशबाजी के बीच दिखेगा युद्ध का दृश्य
शुजालपुर. विजयदशमी का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनेगा। नगर के सिटी व मंडी क्षेत्र का रावण दहन कार्यक्रम अलग-अलग होगा। मंडी क्षेत्र का दहन इस वर्ष से भीलखेड़ी रोड स्थित अनाज मंडी प्रांगण क्रमांक 3 में, सिटी क्षेत्र का दहन अकोदिया रोड स्थित स्टेडियम मैदान तथा फ्रीगंज क्षेत्र में परंपरागत रूप से होने वाला दशहरा उत्सव का आयोजन किशोनी स्थित स्टेडियम में होगा। नगरपालिका द्वार सिटी मंडी क्षेत्र के दशहरा उत्सव स्थानों पर 31-31 फीट का पुतला दहन के लिए बनाया जा रहा है। बुधवार शाम सिटी में राम मंदिर तथा मंडी स्थित राम मंदिर से भगवान की शोभायात्रा रावण दहन स्थल के लिए निकलेगी। नपाध्यक्ष बबीता परमार ने बताया कि स्थल पर विशेष रूप से आतिशबाजी के लिए कलाकार को राघौगढ़ से आमंत्रित किया है। जो सूर्यास्त के साथ ही आतिशबाजी का क्रम प्रारंभ करेगा। 36 प्रकार से भी अधिक तरह की आतिशबाजी की जाएगी। एक घंटे तक आतिशबाजी होगी। दहन स्थल पर परंपरानुसार मिट्टïी से निर्मित कुंभकर्ण को लाठियों से पीठा जाएगा। उधर दशहरा उत्सव समिति फ्रीगंज ने इस वर्ष से रावण दहन कार्यक्रम किशोनी स्टेडियम में आयोजित करने का निर्णय लिया है। सदस्यों ने बताया भगवान श्रीराम की शोभायात्रा शाम 4.15 बजे पिपलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी और शाम 5.45 बजे रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए गायत्री मंदिर से बसों की भी व्यवस्था की गई। आतिशबाजी भी होगी।


होगी शस्त्र पूजा
सुबह पुलिस थाना शुजालपुर एवं पुलिस थाना शुजालपुर मंडी में शस्त्र पूजा होगी। निजी तौर पर शस्त्र रखने वाले नागरिक भी शस्त्रों की पूजा करेंगे। राष्टï्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर विजयदशमी पर्व पर होने वाला आयोजन तथा शस्त्र पूजा की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो