scriptअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का निधन, CM शिवराज और PM मोदी ने जताया दुख | akhil bharatiya akhara parishad president mahant narendra giri died | Patrika News

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का निधन, CM शिवराज और PM मोदी ने जताया दुख

locationउज्जैनPublished: Sep 20, 2021 08:34:55 pm

Submitted by:

Faiz

साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का निधन हो गया है। CM शिवराज, पूर्व सीएम कमलनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

News

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का निधन, CM शिवराज और PM मोदी ने जताया दुख

उज्जैन. साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का निधन हो गया है। प्रयागराज के बाघमबरी मठ में संदिग्ध अवस्था में उनका शव मिला है। फिलहाल, उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। खबर सामने आने के बाद संत समाज समेत देशभर में शोक की लहर है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि, साल 2016 में महंत नरेंद्र गिरी के नेतृत्व में ही उज्जैन सिंहस्थ संपन्न हुआ था। महंत नरेंद्र गिरि सभी 13 अखाड़ों की परिषद के अध्यक्ष थे। साथ ही, सिंहस्थ से जुड़े सभी कार्य और व्यवस्थाएं उन्हीं के नेतृत्व में की गई थीं।

 

पढ़ें ये खास खबर- कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में CM शिवराज बोले- PM आवास में पैसे खाने वाले अधिकारियों को छोड़ूंगा नहीं


सीएम शिवराज ने जताया दुख

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1439941652345286659?ref_src=twsrc%5Etfw

महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्ति किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली। सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामी जी द्वारा समाज के कल्याण में दिए योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’

 

पढ़ें ये खास खबर- नगर पालिका की मनमानी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- किसी ने मदद नहीं की


पूर्व सीएम कमलनाथ ने व्यक्त किया दुख

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1439958480194994179?ref_src=twsrc%5Etfw

इस संबंध में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमल नाथ ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष परम पूज्य संत महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। समाज हित व जनकल्याण के लिये किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।’

 

पढ़ें ये खास खबर- पंजाब के नये CM पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का हमला, कहा- इनसे आधी आबादी को खतरा


पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदनाएं

https://twitter.com/narendramodi/status/1439956983671574537?ref_src=twsrc%5Etfw

महंत नरेंद्र गिरी के निधन की जानकारी लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि, ‘अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!’

उमा भारती का विवादित बयान, बोलीं- हमारी चप्पल उठाती है ब्यूरोक्रेसी – देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84an1s
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो