scriptकांग्रेस की भाषा पाकिस्तान जैसी, उपद्रव करने वालों की जगह क्रबिस्तान या पाकिस्तान: अमर सिंह | Amar Singh: amar singh on congress and Pakistan | Patrika News

कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान जैसी, उपद्रव करने वालों की जगह क्रबिस्तान या पाकिस्तान: अमर सिंह

locationउज्जैनPublished: Aug 12, 2019 10:49:01 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

अमर सिंह ने कहा- कांग्रेस और पाकिस्तान के सुर ऐसे जैसे मिले सुर हमारा तुम्हारा।

Amar Singh

कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान जैसी, उपद्रव करने वालों की जगह क्रबिस्तान या पाकिस्तान: अमर सिंह


उज्जैन. राज्यसभा सांसद अमर सिंह ( Amar Singh ) बाबा महाकाल ( Mahakal ) के दर्शन करने के लिए सोमवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और धारा 370 हटाए जाने का समर्थन किया। अमर सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान जैसी है। अमर सिंह ने कश्मीर को स्वर्ग बताते हुए कहा कि अतीत में की हुई गलती के कारण आज दुनिया का स्वर्ग, नरक बन गया था।

पाक और कांग्रेस की भाषा एक
अमर सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान के जैसी है। उन्होंने कहा- कांग्रेस और पाकिस्तान की भाषा ऐसी है जैसे मिले सुर मेरा तुम्हारा। मुट्ठी भर राजनेताओं ने कश्मीर की उन्नति को वंचित रखा था। गांधी परिवार पर हमला करते हुए अमर सिंह ने कहा- कांग्रेस की केकड़ा संस्कृति में अगर अब कोई बचता है तो वह गांधी परिवार ही बचता है। अमर सिंह ने कश्मीर में धारा 370 लगाए जाने के फैसले को ऐतिहासिक भूल बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने राज्यसभा में धारा 370 हटाए जाने के पक्ष में वोटिंग की है।
पीएम मोदी अमित शाह की तारीफ
अअमर सिंह ने इससे पहले धारा 370 हटाए जाने पर पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ की थी। अमित शाह सावन के अंतिम सोमवार में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। इससे पहले उन्होंने रविवार को इंदौर में भी मीडिया के लोगों से बात की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो