scriptपूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले पहुंचे महाकाल की शरण में, किया अभिषेक | Anil Kumble done worship in Mahakal temple Ujjain | Patrika News

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले पहुंचे महाकाल की शरण में, किया अभिषेक

locationउज्जैनPublished: Oct 13, 2015 04:34:00 pm

मंगलवार सुबह महाकाल मंदिर में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अनिल कुंबले ने महाकाल बाबा का पंचामृत अभिषेक किया।

anil kumble

anil kumble

(पूर्व भारतीय क्रिकेटर और इंडिया टीम के कप्तान रह चुके अनिल कुंबले महाकाल मंदिर में अभिषेक करते हुए।)

उज्जैन।
मंगलवार सुबह महाकाल मंदिर में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अनिल कुंबले ने महाकाल बाबा का पंचामृत अभिषेक किया। अनिल सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास महाकाल मंदिर में पहुंचे। उन्होंने वहां पर बाबा से टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की।

अनिल कुंबले कार से उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में यह भी बताया कि उनके ससुर की तबियत खराब चल रही है इसलिए उनके लिए भी वो यहां पर दुआ मांगने आए थे। अनिल से टीम के परफॉर्मेंस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि टीम अच्छा खेल रही है।

टीम की हार जीत पर कप्तान को बदलने या उसे दोषी बताने से कुछ नहीं होता। खेल में हार जीत तो लगी रहती है। अनिल ने इंदौर में होने वाले मैच के लिए भी बाबा महाकाल से प्रार्थना की। अनिल पुजारी ने अनिल कुंबले से मंत्रोच्चार के साथ बाबा का पूजन करवाया।

यहां देखिए अन्य PHOTOS-






loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो