उज्जैन

दलितों में पैठ बनाने भाजपा बनाएगी बस्ती प्रमुख

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने ली संभागीय बैठक, बोलें हम गलती से भी कांग्रेस के किसी षडय़ंत्र के भागीदार ना बनें

उज्जैनApr 24, 2018 / 09:32 pm

Lalit Saxena

Congress,ujjain news,Dalit vote bank,state president,BJP Aja Morcha,

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने ली संभागीय बैठक, बोलें हम गलती से भी कांग्रेस के किसी षडय़ंत्र के भागीदार ना बनें

उज्जैन. दलित वोट बैंक को रिझाने अब भाजपा अजा मोर्चा प्रत्येक बस्तियों में मोर्चा प्रमुख बनाएगी ताकि इस वर्ग के लोगों से सीधा जुड़ाव हो सकें। प्रदेश में ५० हजार व उज्जैन शहर में १०६ जगह ऐसे बस्ती प्रमुख बनेंगे। मंगलवार दोपहर १२ बजे भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुरज केरो ने संभागीय बैठक में इस अवधारणा को रखा। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने जातिगत आंदोलनों से दूर रहने की सीख कार्यकर्ताओं को दी। प्रदेशाध्क्ष केरो ने संभाग के सभी 8 जिलों में हुए कार्यों की जानकारी ली और मोर्चा के पुर्नगठन सहित जिला प्रभारियों के प्रवास पर बात की।

विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर 30 अप्रैल को बुद्ध जयंती के अवसर पर सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। मोर्चा मीडिया प्रभारी सत्यनारायण खोइवाल के अनुसार आगामी चुनावों में मोर्चा की भूमिका पर भी बातचीत हुई और नेताओं ने सभी हितग्राहियों से जुड़े रहने का आह्वान किया। मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निहालचंद मालवीय, प्रदेश मंत्री दिलीप वंशकार ने जिलेवार समीक्षा की। महापौर मीना जोनवाल, नगर महामंत्र सुरेश गिरी, मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय, जिला प्रभारी विक्रमसिंह गोंदिया, ओमप्रकाश मोहने आदि शामिल रहे।

संगठन मंत्री ने किया कटाक्ष……

कुछ इधर बंद में कुछ उधर बंद में, अब किया तो कार्रवाई
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने जातिगत आंदोलन दौरान बंद में कुछ भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर कटाक्ष किया। वे बोले हमारे ही कुछ अजा वर्ग द्वारा २ अप्रैल तो कुछ सवर्णों के १० अप्रैल के बंद में शामिल हुए। हम क्यों किसी साजिश का हिस्सा बनें। आगे से कोई ऐसी किसी गतिविधियों में पाया गया तो पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। वे बोले मोर्चा के प्रत्येक मंडल पदाधिकारियों को निश्चित मतदान केन्द्र का प्रभारी बनाया जाएगा। यहां से पार्टी को विजयश्री दिलाने की जवाबदारी इनकी होगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.