scriptतंबाकू नहीं देने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मजदूर को पीटा, किया बेहोश | BJP Mandal president beaten on laborer not giving tobacco | Patrika News

तंबाकू नहीं देने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मजदूर को पीटा, किया बेहोश

locationउज्जैनPublished: Oct 08, 2017 11:07:10 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

घायल जिला अस्पताल में भर्ती, सिर पर चोट

crime

Dirty work in a beauty *****

उज्जैन. शहर में भाजपा के नेताओं की गुंडगर्दी बढ़ती जा रही है। शनिवार को शहर में एक बार फिर एक गरीब मजदूर भाजपा नेता का शिकार हो गया। मामूली सी बात पर भाजपा नेता ने मजदूर को बेहरमी से पीटा और अस्पताल पहुंचा दिया। आरोप है कि पाउच नहीं देने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने एक मजदूर को बेहरमी के साथ पीटा है। मजदूर के साथ इतनी मारपीट की गई कि वह मौके पर बेहोश हो गया। इसके बाद बेहोशी हालात में उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। हालांकि इसके बावजूद पुलिस आरोपियों पर हाथ नहीं डाल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रहे है और आरोपी किसी भी घटना में शामिल होने से इनकार कर रहे है।

सुनील (३०) पिता लालसिंह निवासी पंवासा शनिवार शाम को अपनी मजदूरी का काम खत्म करके गोपाल मंदिर से देवासगेट की तरफ आ रहा था। सुनील ने बताया कि कब्रिस्तान के सामने छाया होटल के समीप भाजपा दौलतगंज मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता और साथियों ने उससे पाऊच मांगा। सुनील ने पैसे नहीं होने की बात कही। इस पर सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। सुनील के साथ भाजपा नेता डेढ़ वर्ष पहले भी उसने मारपीट की थी। मारपीट के बाद लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े सुनील को देवासगेट एफआरवी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट में सुनील को सिर पर चोट पहुंची है। मामले में कोतवाली पुलिस ने सुनील के बयान लिए हैं। रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की जाएगी। इधर घटना के संबंध में विनोद गुप्ता ने मारपीट के आरोप से इनकार किया है।

लगातार सामने आ रहे मामले

भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं को स्वच्छ छवि बनाने की नसीहत दे रहा है। दूसरी तरफ लगतार पार्टी से जुड़े लोगों की आपराधिक घटना सामने आ रही है। नकली नोट, जुआ, सट्टा और महिलाओं तक से छेड़खानी में पार्टी से जुडे लोगों पर प्रकरण दर्ज हो चुके है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो