scriptबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- केवल चुनाव जीतना मकसद नहीं…? | BJP state president said- only winning the election is not the motive | Patrika News
उज्जैन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- केवल चुनाव जीतना मकसद नहीं…?

मध्य प्रदेश में साल 2023 में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी

उज्जैनJan 28, 2022 / 03:46 pm

Hitendra Sharma

mp_bjp.png

उज्जैन. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के होने में अभी काफी वक्त है लेकिन बीजेपी के नेता अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आजकर प्रदेश के जिलों में जाकर बूथ विस्तारक समिति की बैठक ले रहे हैं और पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत बनाने में लग गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कार्यकर्ताओं को संगठन का विजन प्लान बता रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सीख दी कि अब चुनाव जीतना पार्टी का मकसद नहीं। प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट कैसे आएंगे। इस पर काम करने की जरुरत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमारे प्रबुद्धजन, बड़े आदमी जो भाजपा से नहीं जुड़े या उनका समाज में बहुत बड़ा स्थान है, जिनके कारण हमारे बोट प्रभावित हो सकते हैं। उन लोगों से संपर्क कर भाजपा से जोडना हमारा काम हैं। पार्टी की इकाइयां कैसे लोगों से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेंगे। इस पर हमें फोकस करने की जरुरत है। हमें एनालिसिस करना है अपने बूथ पर हमें कौन सा बोट नहीं मिलता है। कौन से घर से कौन वोट नहीं देता।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश के अंदर सड़कों का क्या हाल था। मगर जब अटल बिहारी वाजपेयी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा कि देश का कोई ऐसा गांव नहीं बचेगा, जिसे हमें सड़कों को नहीं जोड़ेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चलाई गई।

भाजपा अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के साथ साथ वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर पार्टी की ओर से आने वाले चुनाव में काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान नागदा में पूर्व विधायक जितेंद्र के निवास पर पहुंचकर बेटे विशाल व बेटी प्रभा को शादी की शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत के भाई श्यामसिंह शेखावत की पत्नी स्व.सुनीता शेखावत को श्रद्धांजलि देने बिसलाग्राम स्थित निवास पर पहुंचे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87d39j
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो