scriptबॉडी बिल्डर एसपी की फेसबुक पोस्ट ने किया कमाल, देखते-देखते जुटने लगी राहत | Bodybuilder SP's Facebook post did amazing, see-through relief | Patrika News

बॉडी बिल्डर एसपी की फेसबुक पोस्ट ने किया कमाल, देखते-देखते जुटने लगी राहत

locationउज्जैनPublished: Aug 28, 2018 11:28:07 am

Submitted by:

Lalit Saxena

एसपी के आह्वान पर 1 लाख तो श्वेतांबर जैन समाज ने जुटाए 40 हजार

patrika

money,Kerala,flood victims,relief money,

उज्जैन. केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए उज्जैन से भी मदद के हाथ बढ़े हैं। प्राकृतिक आपदा में घर-गृहस्थी गंवा चुके हजारों लोगों के लिए देशभर से राहत राशि व सामग्री भेजी जा रही है। इस श्रंखला में अब शहर से भी कुछ संस्थाओं व सामाजिक लोगों ने एकत्रित कराई है।

श्वेतांबर जैन समाजजनों ने चातुर्मास कर रही साध्वी की प्रेरणा से 40 हजार रुपए जुटाए तो एसपी सचिन अतुलकर के सोशल मीडिया पर आह्वान करने से विभिन्न लोगों ने 1 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की। इधर अब भाजपा पार्टी भी वार्डों में कार्यक्रम कर बाढ़ पीडि़तों के लिए राशन, कपड़े व अन्य जरूरी वस्तुएं जुटाएगी।

प्रवचन सभा में उठी बात, जुट गई धनराशि

खाराकुआं स्थित श्री ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी मंदिर पर चातुर्मास कर रही साध्वी पूर्णयशा की प्रेरणा से समाजजनों ने बाढ़ राहत कोष के लिए राशि एकत्रित की। दो दिन में विभिन्न लोगों के सहयोग से 40 हजार रुपए जुट गए। ये दान ट्रस्ट के जरिए राशि वहां की सरकार के रिलीफ फंड अकाउंट में जमा कराया गया। अध्यक्ष महेंद्र सिरोलिया व सचिव जयंतीलाल जैन के अनुसार समाजजनों ने 500 से 2000 रुपए तक सहयोग राशि दी। अगले दिनों में जरूरत लगने पर ओर राशि एकत्रित करेंगे।

भाजपा वार्डों में जुटाएगी, राशन-कपड़े व अन्य सामान

नगर भाजपा के आह्वान पर केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए राशन, नए कपड़े व अन्य घर-गृहस्थी की वस्तुएं वार्डवार जुटाई जाएगी। इसके लिए संगठन पर स्तर पर कार्यक्रम तैयार हो रहा है। नगराध्यक्ष विवेक जोशी के अनुसार पार्टी स्तर से तारीख निश्चित कर सभी वार्डों से राहत वस्तुएं एकत्रित कराएंगे। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लेंगे। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे देश के उस हिस्से में आई आपदा में अपना योगदान दें।

एसपी ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, फॉलोअर्स ने दिया डोनेशन
एसपी सचिन अतुलकर के हजारों फेसबुक फॉलोअर्स हैं। केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए उन्होंने अपनी वॉल पर दान राशि जुटाने के लिए पोस्ट डाली, जिस पर उनके फॉलोअर्स के बीच डोनेशन की कतार लग गई। दो दिन में ही दान राशि का आंकड़ा 1 लाख रुपए को पार कर गया। अभी भी सोशल मीडिया पर एसपी की पोस्ट पर लोग राहत कोष के लिए राशि देने संदेश लिख रहे हैं। एसपी अतुलकर के अनुसार सोशल मीडिया का सही उपयोग यही है कि समाज में यदि कोई जरूरतमंद है तो उसके लिए सब साथ मिलकर कुछ कर पाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो