उज्जैन

Election 2019 : चुनाव प्रचार की रैसिपी में बॉलीवुड ग्लैमर के तड़के की डिमांड

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रमुख दलों ने चुनावी प्रचार तेज किया, मतदान से पहले दो-तीन बड़े दांव मारने के लिए स्टार प्रचारकों से आस

उज्जैनMay 03, 2019 / 08:26 pm

Lalit Saxena

political parties,Jaya Prada,bollywood stars,candidates,Paresh Rawal,KamalNath,actress Urmila Matondkar,Youth voters,Lok Sabha Elections 2019,loksabha election 2019 madhya pradesh,

उज्जैन. पॉलिटिक्स और बॉलीवुड का पुराना नाता है। समय-समय पर दोनों एक-दूसरे के लिए आकर्षण और ओहदा बढ़ाने के काम आए हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी इन दोनों के बीच बनती, बढ़ती किचन कैमेस्ट्री मतदाताओं के लिए चर्चा बनी हुई है। एेसे में उज्जैन-आलोट संसदीय सीट पर भी दोनों ही दलों द्वारा जीत के लिए तैयार किए जा रहे चुनावी प्रचार के मसाले में बॉलीवुड ग्लैमर के तड़के को विशेष तौर पर शामिल करने का प्रयास है। यही कारण है कि स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन नेताओं के नाम भी शामिल किए हैं, जिनकी पहचान जनता में बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री के रूप में अधिक है।

बॉलीवुड से जुड़े नेताओं की विशेष मांग

इस बार लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड के कई नए-पुराने चेहरे राजनीतिक दलों में अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं वहीं जनता में भी एेसे नेता सह अभिनेता का कहा-किया जानने की जिज्ञासा अधिक है। चुनावी प्रचार जोर पकडऩे के साथ उज्जैन सीट पर भी छोटे-बड़े पर्दे से जुड़े नेताओं की डिमांड बढ़ गई है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही स्टार प्रचारको में बॉलीवुड से जुड़े नेताओं की विशेष मांग रखी है। इनके अलावा पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी या अन्य स्पोट्र्स सेलिब्रिटी और सभा बांधने वाले वरिष्ठ नेताओं की भी डिमांड है। स्थानीय संगठनों को उम्मीद है कि यदि पार्टी से जुड़े कोई ख्यात अभिनेता-अभिनेत्री, खिलाड़ी या चर्चित नेता चुनाव प्रचार करने यहां आते हैं तो उनके एक ही कार्यक्रम से प्रत्याशी के प्रचार का बड़ा पिकअप मल जाएगा। यही कारण हैं कि दोनों ही दल के नेता मतदान से पूर्व छिड़ी प्रचार की जंग में स्टार प्रचारकों के जरिए दो-तीन तगड़े दांव मारने के प्रयास में हैं।

उज्जैन सीट पर इन स्टार प्रचारकों की डिमांड
भाजपा- भाजपा में बॉलीवुड स्टार के रूप में सन्नी देओल, हेमा मालिनी। वहीं वरिष्ठ नेता व अच्छे वक्ताओं के रूप में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय आदि की मांग है।

कांग्रेस- कांग्रेस में सर्वाधिक इंतजार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का है। वे बतौर चुनाव प्रचार या राजनीतिक सभा को लेकर कभी शहर नहीं आई हैं। उनके अलावा नवजोतसिंह सिद्धु, शत्रुध्न सिन्हा, मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह की सभाएं आयोजित करने की मांग है।

खिलाडि़यों का भी आकर्षण
बॉलीवुड के बाद राजनीति में खिलाड़ी भी पेठ बना रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर नवजोतसिंह सिद्धु कांंग्रेस के स्टार प्रचारक बने हुए हैं वहीं गौतम गंभीर भाजपा ज्वाइन कर दिल्ली में चुनावी मैदान में उतर गए हैं। बॉक्सर विजेंद्रसिंह कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान में भाजपा से राजवर्धनसिंह राठौर चुनाव लड़ रहे हैं। यह नेता भले ही अन्य प्रदेशों से हो, लेकिन स्थानीय सीट पर प्रचार के लिए इनकी भी खासी डिमांड है।

नेताओं का अपना अलग क्रेज

राजनीतिक दलों के पास बॉलीवुड के यह चेहरे

भाजपा
– सन्नी देओल

– जया प्रदा

– हेमा मालिनी

– मनोज तिवारी

– मुकेश तिवारी

– किरण खेर

– परेश रावल

कांग्रेस

– शत्रुघ्न सिन्हा

– उर्मिला मातोंडकर

– राज बब्बर

– नगमा

– गोविंदा

– अभिमन्युसिंह

Home / Ujjain / Election 2019 : चुनाव प्रचार की रैसिपी में बॉलीवुड ग्लैमर के तड़के की डिमांड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.