scriptप्रेम विवाह करने पर लड़के को मिली यह सजा | Boy gets this punishment for love marriage | Patrika News

प्रेम विवाह करने पर लड़के को मिली यह सजा

locationउज्जैनPublished: Jan 12, 2020 12:34:48 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

एक लड़के ने एक लड़की से प्रेम विवाह किया तो लड़की के परिजन नाराज हो गए। उन्होंने लड़के पर चाकू व डंड से हमला कर दिया।

प्रेम विवाह करने पर लड़के को मिली यह सजा

एक लड़के ने एक लड़की से प्रेम विवाह किया तो लड़की के परिजन नाराज हो गए। उन्होंने लड़के पर चाकू व डंड से हमला कर दिया।

उन्हेल. एक लड़के ने एक लड़की से प्रेम विवाह किया तो लड़की के परिजन नाराज हो गए। उन्होंने लड़के पर चाकू व डंड से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि विनोद पिता लालू बंजारा निवासी बरखेड़ा नजीक उन्हेल ने ईशनखेड़ी की लड़की से करीब १ माह पहले प्रेम विवाह कर लिया। इस विवाह से लकड़ी के परिजन नाराज हो गए। इसी के चलते लड़की के पिता कैलाश पिता शवजी बंजारा, भाई अर्जुन व रोडूमल दोनों पिता कैलाश बंजारा निवासी ईशनखेड़ी ने शनिवार दोपहर १२.२० बजे विनोद पर उस समय हमला कर दिया जब वह बडख़ेड़ा नजीक में राजेश की पंक्चर बनाने की दुकान पर खड़ा था। हमले के दौरान विनोद का भाई मुकेश उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने विनोद की रिपोर्ट पर अर्जुन, रोडूमल व कैलाश पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
सुमराखेड़ा. कायथा पुलिस ने एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बड़ा बाजार में शनिवार सुबह ११.४३ बजे आरोपी गोकुल (४०) पिता कन्हैयालाल बोडाना निवासी बड़ा बाजार चाकू के साथ घूम रहा था। इस पर सउनि मुकेश रावत ने उसकी तलाशी ली तो चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने २५ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया
बडऩगर. एक आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि असावता में फरियादी के घर से १६ वर्षीय नाबलिग को संदेही जितेंद्र पिता लालसिंह बागनी निवासी असावता बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक से मारी टक्कर
उज्जैन. आरोपी ट्रक चालक ने वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बद्री (४५) पिता बालिया सिंगार निवासी घोड़ादेव रतलाम को टक्कर मार दी। हादसा कमठान फंटा पर पर २५ दिसंबर को दोपहर २.३० बजे हुई थी। भाटपचलाना पुलिस ने बद्री की शिकायत पर ट्रक क्रमांक जीजे १७ टीटी ९७१२ के चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मजदूरी के पैसे मांगे तो पीटा
उज्जैन. एक मजदूर ने मजदूरी के पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे पीट दिया। भाटपचलाना पुलिस ने बताया कि रमेश (४०) पिता नंदराम चौहान निवासी सुंदराबाद ने गोविंद पिता प्रहलादसिंह पंड्या निवासी सुंदराबाद के यहां मजदूरी की थी। उसकी के पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो