scriptविवाद के ‘ ब्रह्मास्त्र ‘ में उलझे आलिया-रणबीर, आखिर क्यों महाकाल के नहीं कर सके दर्शन | #boycottbrahmastra Alia-Ranbir entangled in Brahmastra of controversy | Patrika News

विवाद के ‘ ब्रह्मास्त्र ‘ में उलझे आलिया-रणबीर, आखिर क्यों महाकाल के नहीं कर सके दर्शन

locationउज्जैनPublished: Sep 07, 2022 02:20:05 am

Submitted by:

Nitin chawada

रणबीर ने पहले कहा था कि उन्हें बीफ (गाय का मांस ) का खाना पसंद है, जिसे लेकर फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में उन्हें विरोध झेलना पड़ रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें और आलिया को उज्जैन में महाकाल के दर्शन नहीं करने दिए।
 
 

विवाद के ' ब्रह्मास्त्र ' में उलझे आलिया-रणबीर, आखिर क्यों महाकाल के नहीं कर सके दर्शन

विवाद के ‘ ब्रह्मास्त्र ‘ में उलझे आलिया-रणबीर, आखिर क्यों महाकाल के नहीं कर सके दर्शन

बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन. बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता की कामना लेकर मंगलवार रात 8.30 बजे उज्जैन आए, लेकिन यहां उनका विरोध हो गया। बजरंगदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहले से यहां जमा थे। उनका कहना था कि जो कलाकार गौ मांस खाने की बात करे, उसे महाकाल के दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे। विवाद बढ़ा और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। एक कार्यकर्ता को पीट भी दिया गया। बजरंग दल के अध्यक्ष अशोक जैन चायवाले ने कहा, लाठीचार्ज में एक सदस्य घायल हुआ है। हंगामे के बाद बजरंग दल ने महाकाल थाने का घेराव किया। विवाद बढ़ते देख आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी समेत क्रू मेंबर्स कलेक्टर आशीष के बंगले पर पहुंचे। कलेक्टर की पत्नी ने फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी को महाकाल के दर्शन कराए। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को सिर्फ शिखर दर्शन ही हो सके। उन्होंने हरसिद्धि और कालभैरव के दर्शन जरूर किए। महाकाल दर्शन के लिए मंगलवार शाम को उज्जैन आए बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हिंदू संगठनों के विरोध के बाद बिना दर्शन के ही वापस इंदौर लौटना पड़ा।
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने सीएसपी का कॉलर फाड़ा
बीफ वाले बयान के विरोध में कलाकारों को काले झंडे दिखाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, लेकिन हंगामा हो गया। इसी बीच सीएसपी ओपी मिश्रा को एक कार्यकर्ता ने धक्का मार दिया, बैरिकेड्स हटाने लगा। झूमाझटकी में सीएसपी का कॉलर फाड़ दिया, हाथ पर नाखूनों के निशान बन गए, नेमप्लेट और वर्दी के बटन टूट गए। यह देख पुलिसवालों ने कार्यकर्ता की पिटाई शुरू कर दी, तो बाकी लोगों ने इसके विरोधस्वरूप जमकर हंगामा कर दिया।
पुजारी खुद को नहीं रोक पाए सेल्फी लेने से
महाकाल मंदिर के पुजारी जो समय-समय पर बड़े अधिकारियों को अपनी तरफ से एडवाइज देते नहीं थकते हैं, वे भी खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए जबकि मंदिर के नंदी हॉल, गर्भगृह में सेल्फी लेना, फोटो खींचना प्रतिबंधित है।
बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो