scriptआजादी का जश्न… तिरंगामयी हुई उज्जैयिनी | Celebration of independence.. Ujjayini tricolor everywhere | Patrika News
उज्जैन

आजादी का जश्न… तिरंगामयी हुई उज्जैयिनी

स्वतंत्रता दिवस की ७५ वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान में लोगों ने की भागीदारी, कही रैली निकली तो कहीं आयोजन कर झंडा वितरण कर लोगों का किया जागरुक

उज्जैनAug 14, 2022 / 12:21 pm

जितेंद्र सिंह चौहान

Celebration of independence.. Ujjayini tricolor everywhere

स्वतंत्रता दिवस की ७५ वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान में लोगों ने की भागीदारी, कही रैली निकली तो कहीं आयोजन कर झंडा वितरण कर लोगों का किया जागरुक

उज्जैन। आाजदी के ७५ वीं वर्षगांठ के तीन दिवसीय अमृत महोत्सव की शनिवार से शुरूआत हो गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पहले दिन उत्साह और उमंग के साथ जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। सुबह ९ बजे से शुरू हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सिलसिला दिनभर जारी रहा । घर, दुकान और सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा लहराया गया और सलामी दी गई। वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर और गांवों में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति के रंग में लोग रंगे नजर आए। शहर में कई संस्थानों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को जागरुक किया।
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत सुबह ९ बजे प्रशासनिक संकुल भवन से हुई। यहां पर संभागायुक्त संदीप यादव व कलेक्टर आशीषसिंह ने ध्वजारोहन किया। अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहन का कार्यक्रम इसी तरह विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी किया गया। इन्दौर रोड तपोभूमि में शिरोमणि आचार्य श्री प्रज्ञा सागरजी महाराज के सान्निध्य में 75 मीटर तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर आशीष सिंह शामिल हुए। शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्रोफेसर्स द्वारा प्राचार्य न्दना गुप्ता के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण कर शहर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा रैली निकाली गई। वहीं शहर में अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी झंडा वंदन कर स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव का शुभांरभ किया। पहले दिन कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर व दुकानों पर तिरंगा लगाया गया। तिरंगा अभियान को लेकर पूर शहर में लोग देशभक्ति में दिखाई दिए। बस, ऑटा, मैजिक, कार दो पहिया वाहनों में भी तिरंगा लगाकर लोग निकले। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह अपने घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराए।
गांवों में प्रभात फैली निकाल किया झंडा वंदन
अमृत महोत्सव के पहले दिन गांवो में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। झंडा ध्वजारोहन से पहले गांवों में सुबह के समय प्रभात रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरुक किया।
बडऩगर एसडीएम सुश्री निधि सिंह के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में तिरंगा लेकर रैली निकाली गई। जिला आपूर्ति अधिकारी मोहन मारू ने बताया कि विभिन्न पीडीएस के विभिन्न वाहनों में तिरंगा लगाकर जन-जागरूकता हेतु शहर के विभिन्न हिस्सों में रैली निकाली गई। आरटीओ श्री एसके मालवीय ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालकों, बस चालकों, स्कूल बस चालकों द्वारा तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।

Home / Ujjain / आजादी का जश्न… तिरंगामयी हुई उज्जैयिनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो