scriptकेंद्र सरकार नहीं मानी तो कांग्रेस लेगी ये एक्शन | central government does not agree, then Congress will take this action | Patrika News

केंद्र सरकार नहीं मानी तो कांग्रेस लेगी ये एक्शन

locationउज्जैनPublished: Nov 05, 2019 12:47:10 am

Submitted by:

rajesh jarwal

केंद्र सरकार द्वारा फसल मुआवजा राशि नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर भेदभाव का आरोप

central government does not agree, then Congress will take this action

केंद्र सरकार द्वारा फसल मुआवजा राशि नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर भेदभाव का आरोप

शाजापुर. केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब प्रधानमंत्री ने राजनीति को परे रख मध्यप्रदेश को हर समय सहायता उपलब्ध कराई, लेकिन सत्ता सुख से दूर हुई भाजपा का दर्द सार्वजनिक हो रहा है जो राजनीतिक द्वेषता पाले हुए हैं। इन्हें जनता के दुख-दर्द से ज्यादा सीट और सत्ता का सुख मायने रखता है। इससे आज आमजन परेशान हो रहे हैं। जिस जनता ने इन पर भरोसा किया और 29 में से 28 सांसदों को अपना अमूल्य वोट दिया आज उसका दुख और तकलीफ केंद्र की भाजपा सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखता। अब जनता जाग चुकी है और आने वाले दिनों में इसके परिणाम इन्हें खुद भोगना होंगे। यदि अब भी केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो यहां सांकेतिक आंदोलन किया गया है, हम लोग दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास और गृहमंत्री निवास पर वृहद आंदोलन करेंगे।
यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने सोमवार को स्थानीय बस स्टैंड पर आयोजित धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया पर जनता ने जो विश्वास इस बार जताया उस पर वे खरे उतरे और खुद प्रभावित इलाकों का दौरा कर हर संभव मदद मुहैया कराई। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री से भी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन आज तक प्रधानमंत्री ने कोई सहायता राशि उपलब्ध नहीं करवाई। जलप्रलय हर जगह हुआ है, लेकिन प्रदेश की जनता की तकलीफों को दरकिनार करते हुए केंद्र सरकार ने केवल बिहार और कर्नाटक को विशेष पैकेज दिया जबकि वहां से ज्यादा आपदा प्रदेश के अनेक इलाकों में हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि ये लोग जनता से ज्यादा सत्ता सुख और सीट को अपना मानते हैं, लेकिन अब जनता जागरुक हो चुकी है और आने वाले दिनों मेें इसका खामियाजा इन लोगों को भोगना होगा।

धरना आंदोलन को मोहन बड़ोदिया जनपद अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, आशुतोष शर्मा, वीरेंद्र व्यास, बालकृष्ण चतुर्वेदी, क्षितिज भट्ट, बाबूलाल सोनी, भोजराज परमार, डॉ. बसंतकुमार भट्ट, राकेश जायसवाल, राजीव दुबे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष याकूब खान, सीताराम पवैया, सोहेल अहमद, धर्मेंद्र प्रजापति सहित अन्य ने भी संबोधित किया। धरना आंदोलन का संचालन सचिन पाटीदार ने किया। इस अवसर पर पार्षद कैलाश गवली, आइटी सेल जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, सचिन शर्मा, विजेंद्र पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी। इस धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन स्थल के आसपास काफी पुलिसबल भी तैनात रहा।
ज्ञापन सौंपकर की सहायता राशि की मांग
धरना आंदोलन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिंह के साथ कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी यूएस मरावी को सौंपा। इसमें कांग्रेसियों ने मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा कोष से तत्काल सहायता राशि प्रदेश को उपलब्ध कराई जाए। जिससे जलप्रलय का दंश झेल रहे प्रदेशवासियों को राहत प्रदान की जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो