scriptबाबा महाकाल ने दूर कर दी भक्तों की यह समस्या | Changes in the arrangements of the Mahakal temple | Patrika News

बाबा महाकाल ने दूर कर दी भक्तों की यह समस्या

locationउज्जैनPublished: Apr 27, 2019 12:26:23 am

Submitted by:

anil mukati

महाकाल की दर्शन व्यवस्था में बदलाव

patrika

Darshan,distance,

मंदिर प्रशासन ने 60 फीट दूर लगे बैरिकेड्स की दूरी को किया कम, अब सिर्फ 10 फीट की दूरी से नंदीजी की प्रतिमा के पीछे से हो रहे दर्शन
उज्जैन. महाकाल मंदिर प्रशासन ने नई दर्शन व्यवस्था लागू की है। अब आम भक्तों को वीआइपी के साथ नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जा रहे हैं। दरअसल मंदिर में भीड़ या अवसर विशेष पर गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित होने के समय श्रद्धालुओं को 60 फीट दूर बैरिकेड्स से दर्शन होते थे। अब मंदिर प्रशासन ने इस बैरिकेड्स की दूरी 50 फीट कम कर दी है। इसलिए अब श्रद्धालु नंदीजी की प्रतिमा के पीछे से बाबा के दर्शन कर रहे हैं। यह दूरी मात्र 10 फीट है। सिंहस्थ 2016 में प्रयोग के तौर पर लागू की गई यह व्यवस्था सफल रही और इस पर अब अमल किया जा रहा है। इससे दर्शनार्थी खुश हैं।
महाकाल मंदिर में सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार के अलावा अवसर विशेष, अवकाश के दिनों और श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने पर मंदिर के गर्भगृह में आमभक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाता है। ऐसे में आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह से 60 फीट दूर गणेश मंडपम् और कार्तिकेय मंडपम् के बैरिकेड्स से दर्शन कराए जाते थे। इस दौरान वीआइपी और 1500 रुपए की रसीद लेने वालों को गर्भगृह में प्रवेश मिल जाता था। इस स्थिति में आम श्रद्धालुओं का निराशा होती थी। इस दर्शन व्यवस्था को लेकर महाकाल मंदिर में आए दिन विवाद होते थे।
अब नई व्यवस्था
दर्शन में दर्शनार्थियों के असंतोष को दूर करने के लिए प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति ने नई व्यवस्था बना दी है। इसके तहत प्रशासन ने आम दर्शनार्थियों को नंदी हॉल से दर्शन कराने का निर्णय लिया। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। दर्शनार्थी नंदीहॉल में नंदी की प्रतिमा के ठीक पीछे खड़े होकर 10 फीट दूर से भगवान महाकाल के दर्शन कर पा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो