scriptमौसम का हाल: मानसून की घर वापसी के संकेत | Changes in the weather | Patrika News

मौसम का हाल: मानसून की घर वापसी के संकेत

locationउज्जैनPublished: Oct 09, 2019 07:40:39 pm

Submitted by:

anil mukati

मौसम में आया बदलाव, 15 अक्टूबर तक विदा हो सकता है मानसून

मौसम का हाल: मानसून की घर वापसी के संकेत

मौसम में आया बदलाव, 15 अक्टूबर तक विदा हो सकता है मानसून

उज्जैन. वर्षा का सीजन समाप्त होने के बाद इस वर्ष पहली बार दो दिन में कहीं भी बरसात दर्ज नहीं हुई। मौसम शुष्क रहा, इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। 30 सितंबर को बरसात का सीजन खत्म होने के बाद मौसम शुष्?क रहने से लोगों ने धूप के साथ उमस महसूस की। अब रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं।
वर्षा सीजन खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह 8.30 से बुधवार शाम 5.30तक दो दिन में कहीं भी बरसात दर्ज नहीं हुई। इससे मानसून के विदा होने का संकेत माना जा रहा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि संभवत: 15 अक्टूबर तक मानसून मध्?यप्रदेश से रुखसत हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अक्टूबर के 9 दिन में इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ, दो दिन लगातार किसी भी क्षेत्र में बरसात नहीं हुई। वर्तमान में कोई मानसूनी सिस्टम नहीं है। इससे आसमान साफ होने लगा है।
वातावरण में नमी की मात्रा भी कम
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि धूप निकलने से वातावरण में नमी की मात्रा भी कम होने लगी है। धूप निकलने से जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, वहां आसमान साफ होने से अब रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। वातावरण में नमी कम होने लगी है, साथ ही हवाओं की दिशा बदलने लगी है।
पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने लगे
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने लगे हैं। यह मानसून की विदाई के संकेत हैं। इससे साफ है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए ११-१२ अक्टूबर से मानसून के राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र से विदा होने की शुरुआत संभावित है। इसके बाद 15 अक्टूबर तक मप्र से भी मानसून के विदा होने के आसार हैं।
अक्टूबर में तीनों मौसम की झलक
इस वर्ष बरसात तो औसत से अधिक हुई है। अक्टूबर के प्रारंभ में शहरवासियों को एक साथ तीन मौसम का आनंद मिलता रहा है। कभी तेज गर्मी पड़ी तो तेज बारिश के दौर भी आए। दिन में मौसम उमसभरा या गर्म रहा तो रात में एकाएक ठंड की सिहरन भी महसूस होने लगी। रात 10-11 बजे बाद तापमान में गिरावट दर्ज होती है, जिससे रात में ठंड लगने लगती है। मंगलवार-बुधवार को उज्जैन में कहीं बारिश नहीं हुई और ज्यादातर समय मौसम खुला रहा। बीच-बीच में हल्की बदली ने सूरज को ढंका। मौसम विभाग कहना है कि अब बारिश की संभावना नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो