scriptचुनाव व्यवस्था में लगे बच्चों को देखा, तो नेताओं में हो गई हॉट-टॉक… | Children in the election system, controversy in politicians | Patrika News

चुनाव व्यवस्था में लगे बच्चों को देखा, तो नेताओं में हो गई हॉट-टॉक…

locationउज्जैनPublished: May 19, 2019 10:23:50 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

सरस्वती शिशु मंदिर में बनें केंद्र पर इसी स्कूल के कुछ विद्यार्थियों को मतदाताओं के सहयोग के लिए लगाया था।

patrika

political parties,candidates,Youth voters,Lok Sabha Elections 2019,loksabha election 2019 madhya pradesh,

उज्जैन। पिपलीनाका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बनें केंद्र पर इसी स्कूल के कुछ विद्यार्थियों को मतदाताओं के सहयोग के लिए लगाया था। इनकी कुछ गतिविधियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ऐतराज किया और मतदान को प्रभावित करने जैसे आरोप लगाए।

पुलिस ने सख्ती दिखाई, नेताओं को हटाया
इस बात पर भाजपा के भी कुछ लोग एकत्रित हो गए और कांग्रेसियों के अंदर जाने पर विरोध किया। कुछ ही देर में दोनों पार्टी के नेता जुट गए और हॉट-टॉक शुरू हो गई। पुलिस ने सख्ती से दोनों दल के नेताओं को यहां से हटाया। कुछ देर बाद कलेक्टर शशांक मिश्रा भी यहां पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विवाद ना बढ़े इसके लिए विद्यार्थियों को केंद्र से हटा लिया गया।

आपको तो हर काम में ही गलत लगता है…
मारूतिगंज केंद्र पर निगम सभापति सोनू गेहलोत व कांग्रेस के शहर कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक भाटी के बीच विद्यार्थियों की बात को लेकर कहासुनी हो गई। भाटी ने विद्यार्थियों के जरिए मतदान प्रभावित करने की बात कही तो गेहलोत ने कहा कि इन्हें निर्वाचन में मदद के लिए लगाया है, आपको तो हर काम में गलत ही लगता है। इसी बीच दोनों पक्ष के नेता एकत्रित हो गए और हल्ला होने लगा। पुलिस ने समझाइश देकर सभी को शांत किया।

गाड़ी लगाने की बात पर मारा चांटा, बाद में नेता हुए आमने-सामने
कोतवाली थाने के समीप परसरामपुरिया धर्मशाला केंद्र पर गाड़ी टिकाने की बात लेकर लेकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता को भाजपा कार्यकर्ता ने चांटा मार दिया। यहां झूमाझटकी जैसी स्थिति बन गई। कुछ देर में पूर्व निगम सभापति आजाद यादव मौके पर पहुंचे और कहा की हमारे कार्यकर्ता पर किसी ने हाथ उठाया, अच्छा नहीं होगा। यहां उनकी पार्षद पति जीवन तिवारी से कहासुनी हुई। विवाद बढ़ता इससे पहले ही पुलिस ने स्थिति संभालते हुए मामला शांत कराया। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो यादव के पहुंचने दौरान कुछ भाजपा नेता विवाद में उलझने से बचे और यहां से निकल गए। इसको लेकर भी भाजपा के छोटे कार्यकर्ताओं में नाराजी रही कि हम पार्टी के लिए खड़े हैं और मंडल अध्यक्ष स्तर के नेता यहां से रवाना हो लिए।

धीमे मतदान की शिकायत कलेक्टर से
सखीपुरा स्थित मारू प्रजापत धर्मशाला केंद्र पर एकाएक लंबी कतार लग गई। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने मतदान कर्मियों द्वारा धीमी प्रक्रिया करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। शिकायत पर कलेक्टर शशांक मिश्रा यहां पहुंचे और अतिरिक्त स्टॉफ बढ़वाया। नायब तहसीलदार को यहां निगरानी के लिए लगाया। उनके बाहर आने पर कांग्रेस नेता योगेश शर्मा, पार्षद रहीम लाला, रेखा सुरेश राठौर ने उन्हें समस्या बताई और कहा की यहां अधिक देरी होगी तो लोगों को समस्या आएगी, क्योंकि रोजा खोलने का समय हो जाएगा। कलेक्टर ने कहां जो लोग ६ बजे तक कतार में लग जाएंगे, उन्हें टोकन देकर वोटिंग कराई जाएगी। यहां लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस ने सभी को केंद्र से दूर किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो