scriptvideo बच्चों को देखें : एक कतार, एक जैसे परिधान और एक जैसा संकल्प | Children pledged not to use plastic | Patrika News

video बच्चों को देखें : एक कतार, एक जैसे परिधान और एक जैसा संकल्प

locationउज्जैनPublished: Oct 23, 2019 09:32:31 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

Ujjain News: श्वेत परिधान में एक कतार में खड़े स्कूली बच्चों का एक ही लक्ष्य था, सिंगल यूज प्लास्टिक से देश और शहर को आजादी का।

Children pledged not to use plastic

Ujjain News: श्वेत परिधान में एक कतार में खड़े स्कूली बच्चों का एक ही लक्ष्य था, सिंगल यूज प्लास्टिक से देश और शहर को आजादी का।

उज्जैन. श्वेत परिधान में एक कतार में खड़े स्कूली बच्चों का एक ही लक्ष्य था, सिंगल यूज प्लास्टिक से देश और शहर को आजादी का। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया और शहरवासियों को भी इसमें भागीदार बनने का आह्वान किया। जब यह संकल्प दिलाया जा रहा था, तो देखने वाले भी ठिठक गए।

बच्चों ने दिलाया अनूठा संकल्प
शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। पत्रिका के सामाजिक सरोकार के अंतर्गत शिक्षकों ने बच्चों को वन टाइम यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम की जानकारी दी। बच्चों ने स्वयं तो पॉलीथिन व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के साथ अन्य को भी एेसा ही करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

एक हजार से ज्यादा बच्चे मौजूद
उत्कृष्ट विद्यालय के एक हजार से अधिक बच्चों के संकल्प लेने से पहले प्राचार्य केके थामस ने बच्चों को बताया कि प्लास्टिक से काफी नुकसान हो रहा है। कृषि योग्य भूमि प्लास्टिक कचरे से प्रदूषित हो रहा है। जमीन पर एक परत जमती जा रही है। इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है, साथ ही कई खतरनाक बीमारियां भी फैल रही हैं।

पर्यावरण को हो रहा नुकसान
पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। शिक्षक राजेश गंधरा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में रोजाना कई टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है। सरकार ने प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है। इस पर अमल और जागरुकता की जरूरत है। प्लास्टिक से नालियां जाम हो जाती है। पर्यावरण भी प्रभावित कर रहा है। इससे कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। प्लास्टिक का उपयोग नहींं करने की शुरुआत हम विद्यालय से ही करें और शपथ लें कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक भी मौजूद थे।

प्रदूषण फैला रहा प्लास्टिक का कचरा
प्लास्टिक कचरा प्रदूषण तो फैला रहा है पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। मैं अपने घर एवं विद्यालय में प्लास्टिक थैले का इस्तेमाल नहीं करूंगी। सामान लाने और अन्य कार्य के लिए प्लास्टिक बैग्स की जगह कपड़े या जूट का थैला अथवा कागज के बैग्स का ही इस्तेमाल किया जाएगा। – निशिता मनावत, छात्रा

हम प्लास्टिक के आदी हो चुके
वर्तमान में हम प्लास्टिक प्रयोग के आदि हो चुके हैं। दृढ़ संकल्प कर प्लास्टिक की बोतल, प्लास्टिक के अन्य सामान, प्लास्टिक की थैलियों का त्याग करना होगा। इसके लिए जन जागरण भी बहुत आवश्यक है। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए आम लोगों का प्रेरित किया जाएगा। – तनिष्क खत्री, छात्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो