scriptक्रिसमस : रोशनी से दमका प्रभु यीशु का आंगन, चर्च में कैरोल | christmas, lord Jesus prayer, lights of in church | Patrika News

क्रिसमस : रोशनी से दमका प्रभु यीशु का आंगन, चर्च में कैरोल

locationउज्जैनPublished: Dec 22, 2016 10:47:00 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारी हो रही है। क्रिसमस के लिए चर्च साज-सज्जा के साथ आकर्षक लाइट से रोशन हो गए हैं। प्रभु यीशु का आंगन रोशनी से जगमगा रहा है। 

christmas, lord Jesus prayer, lights of in church

christmas, lord Jesus prayer, lights of in church

उज्जैन. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारी हो रही है। क्रिसमस के लिए चर्च साज-सज्जा के साथ आकर्षक लाइट से रोशन हो गए हैं। प्रभु यीशु का आंगन रोशनी से जगमगा रहा है। कहीं जिंगल बेल, तो कहीं क्रिसमस ट्री सजा हुआ है। समाजजन भी कैंडल मार्च और कैरोल गीत गा रहे हैं। वहीं झांकियों का भी निर्माण हो रहा है।

होंगे कई आयोजन
धार्मिक आयोजनों के साथ 24 दिसंबर को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। फॉदर जानी पल्ली पुरोहित ने बताया कि क्रिसमस के अवसर पर करोल पार्टी का समापन हो गया है। 24 दिसंबर को रात 11.30 बजे विशेष प्रार्थना होगी। 



 lord Jesus prayer

पूजन विधि बाद प्रभु का जन्मोत्सव
पूजन विधि के बाद 12 बजे प्रभु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। देवास रोड स्थित कैथालिक चर्च में प्रभु के जन्म प्रसंग से संबंधित झांकी का निर्माण भी किया गया है। 25 दिसंबर का प्रार्थना के अलावा मिलन समारोह और शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो