scriptMP ELECTION 2018 : video : उज्जैन में योगी ने कहा कांग्रेस का शिप्रा में विसर्जन कर दो… | CM Yogi said in Ujjain immerse Congress in Sipra | Patrika News

MP ELECTION 2018 : video : उज्जैन में योगी ने कहा कांग्रेस का शिप्रा में विसर्जन कर दो…

locationउज्जैनPublished: Nov 24, 2018 07:57:04 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर देश में अराजकता, आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है।

patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,UP CM Adityanath Yogi,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर देश में अराजकता, आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार कांग्रेस देश में सत्ता पाने की हकदार नहीं है। बल्कि आज गांधीजी के उस सपने को साकार करने का वक्त है, जब उन्होंने कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस का विसर्जन कर दो। इसलिए इस चुनाव में कांग्रेस को पवित्र शिप्रा में हमेशा के लिए समाप्त कर देना, गधे के सिर से सींग की तरह गायब कर देना।

आम सभा में ये बोले योगी
शनिवार को योगी आदित्यानाथ ने उज्जैन दक्षिण भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शहीद पार्क पर आम सभा की। शुरुआत में ही उन्होंने कहा, यहां महाकाल का आसन है और इस पर न किसी का शासन है। इसलिए यहां शिव का ही शासन हो सकता है। पता नहीं कांग्रेस के नेता किस मुंह से चुनाव लडऩे और सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं। सपना देखने के लिए इस प्रकार का पुरुषार्थ और कर्म भी होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की परिभाषा, सबको कंगाल करने वाली बताई। योगी के अनुसार हिंदी भाषी प्रदेशों में सबसे अधिक समय कांगे्रस का शासन रहा और कांग्रेस ने उन्हें बीमारू राज्य में ला खड़ा किया।

कांग्रेस शासित पंजाब में किसान सर्वाधिक परेशान
शिवराजसिंह चौहान का अभिनंदन है जो उन्होंने १५ वर्ष में मप्र को समृद्धि की ओर अग्रसर राज्यों में शामिल किया। राहुल गांधी मप्र में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कहते हैं जबकि कांग्रेस शासित पंजाब में किसान सर्वाधिक परेशान हैं। वहां किसानों का कर्ज माफी तो दूर सरकारी कर्मचारियों को वेतन तक देना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस ने देश में अराजकता, आतंकवाद फैलाया है इसलिए उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है।

दूसरा कोई विकल्प नहीं
विकास और सुशासन का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। राम राज्य की परिकल्पना के लिए यही आधारशिला हैं और यह कार्य भाजपा ही कर सकती है। योगी के आगमन को लेकर खासी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उनके भाषण के दौरान श्रोताओं ने जमकर योगी-योगी के नारे लगाए।

चुनाव का मजा जमानत जप्ति में
योगी ने भाजपा के पक्ष में मतदान का आव्हान करते हुए कमल के चिन्ह पर मुहर लगाने का संकल्प लें। यदि सभी ने एेसा संकल्प लिया तो भाजपा प्रत्याशी के सामने खड़े कांग्रेसी के साथ ही सभी प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो जाएगी। चुनाव का मजा तब है जब कांग्रेसियों की जमानत जप्त कर इन्हें भेज दिया जाए। राहुल गांधी तक यह संदेश पहुंचाया जाए कि यह सेमिफाइनल था, ताकि फाइनल से पहले, लोकसभा चुनाव से पहले वे इटली हो आएंगे।

राहुल का मंदिर जाना वैचारिक विजय
योगी ने राहुल गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैंने उन्हें गुजरात चुनाव में देखा था, वो सब को जनेऊ दिखा रहे थे। राहुल जब मंदिर-मंदिर जा रहे थे, जनेऊ दिखा रहे थे, तो यह हमारी वैचारिक विजय थी। राहुल के परनाना कहते थे कि वे एक्सीडेंटली हिंदू हैं और आज राहुल सबको दिखा रहे हैं कि वे कट्टर सनातनी हिंदू हैं। यदि राहुल महाकाल दर्शन करने आएं तो उन्हें बनने देना (हिंदू), लेकिन यह मत भूलना कि जब वे सोमनाथ मंदिर गए थे तो एेसे बैठे थे जैसे नमाज पढऩे बैठे हों। इस पर पुजारी ने उन्हें डपटकर पालती बनाकर बैठने का कहा था।

पर्दे को कहा बुरखा, बोले हमारे सामने मत लगाओ
योगी ने कमलनाथ पर भी तंज कसा। बोले, मैं उनका बयान पढ़ रहा था, कमलनाथ कह रहे थे कि हमें एससी एसटी के वोट नहीं चाहिए, हमें अली के वोट चाहिए। मैंने कहा अली आपको मुबारक। भारत में सबको समानता से देखा जाता है। मंच के एक ओर पर्दा लगा था, योगी बोले मुझे पता नहीं यहां बुरका क्यों लगा रखा है, भाई हमारे सामने यह मत लगाया करो। भाजपा सरकार ने तो तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने की पहल की है जो नारी शक्ति का सबसे बड़ा सम्मान है।

यूपी में अब दंगे नहीं होते
रविवार को अयोध्या में धर्म सभा है। योगी ने कहा, पहले यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे लेकिन अब एेसा नहीं है। कल्पना कीजिए कल वहां सभा है और मैं महाकाल की नगरी में हूं। सभी को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में कहीं कोई उपद्रव नहीं हो सकता। शांति और सौहार्द्र से सब रहते हैं, जो लोग रहना नहीं चाहते थे, उन्हें भी रहना सिखा दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो