scriptvideo : कमलनाथ का पत्र लेकर महाकाल पहुंचे कांग्रेसी, सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा को बताया जनता से छलावा | Congress coordinator Narendra Saluja Ujjain came | Patrika News

video : कमलनाथ का पत्र लेकर महाकाल पहुंचे कांग्रेसी, सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा को बताया जनता से छलावा

locationउज्जैनPublished: Jul 13, 2018 05:44:03 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

कांग्रेस मीडिया को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने जन आशीर्वाद यात्रा पर किया पलटवार

patrika

Congress,Kamal Nath,mahakaleshwar temple,chief minister shivraj singh chauhan,

उज्जैन. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने सरकार की वादा खिलाफी का मुद्दा बनाया। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का लिखा पत्र लेकर शहर पहुंचे मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर वह पत्र महाकाल को ज्ञापित किया। कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर सलूजा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ राजाधिराज बाबा महाकाल को शिवराज सरकार की वादा खिलाफी को लेकर ज्ञापन दिया।

मीडिया से चर्चा में कहा
सलूजा ने मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि साल 2013 में भी शिवराज सिंह ने उज्जैन से ही जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी, तब उनके किए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। शिवराज ने प्रदेश की जनता ही नहीं, स्वयं महाकाल महाराज से भी धोखा किया। साथ ही उन्होंने चुनावी सभा के नाम पर सरकारी मिशनरी के दुरुपयोग, करोड़ों के धन की बर्बादी और सरकारी अधिकारियों के जरिए भीड़ जुटाने पर भी निशाना साधा। सलूजा ने कहा कि कांग्रेस अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है। अगले महीने यह घोषणा पत्र जनता के बीच होगा।

प्रदेश का खजाना लुटा रहे शिवराज
उन्होंने प्रदेश में 1 लाख 80 हजार करोड़ के कर्ज पर सलूजा ने तंज किया कि शिवराज सिंह खुद की कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश का खजाना लुटा रहे हैं। बता दें कि शनिवार से सीएम अपने जन आशीर्वाद यात्रा का उज्जैन से शुभारंभ कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नानाखेड़ा स्टेडियम में विशाल सभा भी होगी।

कांग्रेस भी निकालेगी जनजागरण अभियान यात्रा
14 जुलाई से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस भी प्रदेश स्तरीय जनजागरण अभियान यात्रा शुरू करने जा रही है। प्रदेश में इसकी शुरुआत उज्जैन की तराना तहसील में 18 जुलाई से होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल होंगे। जनजागरण अभियान यात्रा प्रदेश की 230 विधानसभा में जाएगी।

कांग्रेस की जनजागरण अभियान यात्रा

कांग्रेस की ओर जनजागरण अभियान यात्रा को लेकर प्रारंभिक कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें 18 जुलाई की दोपहर 1 बजे तराना के मंडी प्रागंण में सभा का आयोजन किया गया है। यात्रा के जिला प्रभारी व जिपं अध्यक्ष महेश परमार के मुताबिक जनजागरण अभियान के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामी को जनता के बीच रखा जाएगा।
तराना में होने वाली सभा को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ संबोधित करेंगे। इसके बाद से यह जनजगारण अभियान यात्रा अन्य विधानसभा के लिए निकलेगी। जनजागरण अभियान के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक जीतू पटवारी को संयोजक बनाया गया है। यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी शामिल होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो