scriptvideo : राजनीतिक तड़का…शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के नेता को कहा…कमिशनखोर-चापलूस… | Congress dharna against central government | Patrika News

video : राजनीतिक तड़का…शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के नेता को कहा…कमिशनखोर-चापलूस…

locationउज्जैनPublished: Jul 20, 2019 09:06:14 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

उद्बोधन में उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ कांग्रेस के कुछ कमिशनखोर और अधिकारियों की चापलूसी करने वाले नेताओं को मैंने संगठन से अलग करने का प्रयास किया है।

patrika

BJP,Central government,officials,leaders,ujjain hindi news,

उज्जैन. केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के धरने में शहर अध्यक्ष महेश सोनी के निशाने पर भाजपा सरकार के साथ अपनी ही पार्टी के कुछ नेता भी रहे। उद्बोधन में उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ कांग्रेस के कुछ कमिशनखोर और अधिकारियों की चापलूसी करने वाले नेताओं को मैंने संगठन से अलग करने का प्रयास किया है।

अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ कही ये बात
बिना नाम लिए अपनी पार्टी के नेता को ही कमिशनखोर और अधिकारियों का चापलूस कह दिया। उनकी इस बात पर मौजूद कई कांगे्रसी नेताओं ने ताली भी बजाई। शनिवार को शहर व जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार के खिलाफ गोपाल मंदिर के सामने धरना दिया गया। इस दौरान कांगे्रस शहर अध्यक्ष सोनी ने कहा, मुख्यमंत्री कमलनाथ दलालों को बाहर करने का कार्य कर रहे हैं, मैंने भी यही कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी में जो एक तरह के कमिशनखोर और अधिकारियों के चापलूस नेता थे, उन्हें संगठन से दूर करने का प्रयास किया।

खुले मंच से दिए बयान से बवाल
खुल मंच से शहर अध्यक्ष के इस बयान के बाद पार्टी में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। प्रदर्शन के बाद मीडिया द्वारा विवेक गुप्ता को प्रवक्ता पद से हटाने के सवाल पर सोनी ने कहा, वो गए अब उनकी बातें छोड़ों। धरने में जिला ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल, अनंतनारायण मीणा, जयसिंह दरबार, अमानउल्ला खान, योगेश शर्मा, चेतन यादव, माया त्रिवेदी, सपना सांखला, अशोक भाटी, ग्रामीण महिला अध्यक्ष स्वातिसिंह, महिला शहर महिला अध्यक्ष अंजू जाटवा, दीपक मेहरे, माया त्रिवेदी आदि ने संबोधित किया। संचालन कैलाश बिसेन ने किया व आभार आनंद मीणा ने माना।

सोशल मीडिया पर डाली थी सावधान रहने की पोस्ट
तीन दिन पूर्व सोनी ने विवेक गुप्ता को शहर प्रवक्ता पद से हटाने की बात कही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर लिखा था कि शहर कांग्रेस कमेटी में कोई प्रवक्ता नहीं है। यदि इस प्रकार का प्रवक्ता बनकर कोई व्यक्ति आता है तो जानकारी संबंधित थाने को दें। कुछ लोग नकली प्रवक्ता बनकर घुम रहे हैं। पोस्ट चर्चा में आने के बाद गुप्ता ने शहर प्रवक्ता पद छोडऩे की मंशा जताई थी। बता दें कि गुप्ता वर्तमान में जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रवक्ता हैं।

कार्यकर्ता व पुलिस के बीच छीना झपटी
कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा मप्र के साथ भेदभाव करते हुए प्रथम बजट में २ हजार ६७७ करोड़ रुपए कम आवंटित करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी विवेक सोनी ने बताय, बजट में कमी के साथ ही पीडि़त परिवारों से मिलने जारी रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भी विरोध जताया गया। धरने के बाद कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुतले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता व पुलिसकर्मियों के बीच जमकर छीना झपटी भी हुई। कांग्रेसियों ने पुतले को घेर आग लगा दी। इसी बीच आग भभकने से कार्यकर्ता फहीम सिकंदर के बाल व कपड़े भी हल्के-से झुलस गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो