scriptvideo : उफ ! दाम ने निकाला दम…विरोध में फूंक रहे महंगाई का पुतला… | Congress protest against petrol-diesel price hike | Patrika News

video : उफ ! दाम ने निकाला दम…विरोध में फूंक रहे महंगाई का पुतला…

locationउज्जैनPublished: Sep 05, 2018 09:22:01 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्यों का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कहीं विरोधस्वरूप पुतले भी जलाए जा रहे हैं।

patrika

BJP,Congress,protests,inflation,protest,effigy of combustion,

उज्जैन. पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लग चुकी है। इससे लोगों के घरों का बजट बिगडऩे लगा है। महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को जनता खूब कौस रही है, और खरी-खोटी सुना रही है। हर तरफ झंडे लहराकर और नारेबाजी कर पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्यों का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कहीं विरोधस्वरूप पुतले भी जलाए जा रहे हैं। इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है।

उज्जैन के टॉवर चौक पर कांग्रेस ने दिया धरना
शहर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में बुधवार को ब्लॉक स्तर पर धरने का आयोजन किया। इसी कड़ी में टॉवर चौक पर माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। जिसे अग्निशमन यंत्र से बुझाया गया, हालांकि इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। कमेटी अध्यक्ष अशोक उदयवाल ने बताया केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल व गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, सचिव चेतन यादव, संजय ठाकुर, भरत पोरवाल, माया त्रिवेदी, राजेंद्र वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठजन मौजूद थे।

महंगाई के खिलाफ उबले कांग्रेसी
जीवाजीगंज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नामदारपुरा चौराहे पर महंगाई के खिलाफ धरना दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी, पूर्व निगम सभापति आजाद यादव, विक्की यादव, सपना सांखला, रवि राय, आजम शेख, गजेंद्र मारोठिया आदि शामिल हुए। इसी तरह दौलतगंज सराफा ब्लॉक तथा महाराजवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में छत्री चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। दौलतगंज ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला और महाराजवाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा के अनुसार भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना दिया गया।

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
पानबिहार. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पानबिहार की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में धरना देकर टप्पा तहसील पानबिहार पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष विजय सिंह गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष घट्टिया रमेश गुनावा, ब्लॉक अध्यक्ष पानबिहार राकेश प्रताप सिंह कालूहेड़ा, हयातउद्दीन कुरैशी, कैलाश बाबूजी शंकरपुर, शंकर लाल चौहान, विनोद कारपेंटर, असगर मम्मा, पिंटू बना कालूहेड़ा, राजेश शर्मा, जालिम सरगरा, दीपू बना, लतीफ मंसूरी, कल्याण सिंह, केसर सिंह, इरफान अली सहित अन्य उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो