scriptसरकार के इस निर्णय पर कांग्रेसियों ने चलाई लातें | Congressmen run this decision on government's move | Patrika News

सरकार के इस निर्णय पर कांग्रेसियों ने चलाई लातें

locationउज्जैनPublished: Apr 22, 2018 10:52:56 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने जताया विरोध. मोदी व सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

congress

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने जताया विरोध. मोदी व सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

उज्जैन. पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर रविवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरे। कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांगे्रसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया और उसकी पिटाई की। प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता व पुलिसकर्मियों के बीच हल्की झड़प भी हुई।

माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर के नेतृत्व में रविवार शाम कांग्रेसी टॉवर चौक पर जमा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठाकुर ने बताया, यूपीए की सरकार में कच्चे तेल की कीमत करीब 125 रूपए प्रति बैरल थी इसके बावजूद उपभोक्ताओं को पेट्रोल 65 रुपए और डीजल लगभग 50 रुपए प्रति लीटर मिलता था। मोदी सरकार में कच्चे तेल की कीमत 40 से 60 रुपये प्रति बैरल होने के बावजूद उपभोक्ताओं को इसका लाभ ना देते हुए उन पर अलग-अलग टैक्स के रूप में करोड़ों रुपए वसूले जा रहे हैं। कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर दामों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। इस दौरान आत्माराम मालवीय, संजय ठाकुर, विक्की यादव, उमेश सेंगर, सुरेंद्र मरमट, पुरुषोत्तम नागराज, दीपक मेहरे, धर्मेंद्र ठाकुर मौजूद थे।

सफाई व्यवस्था में कांग्रेस नेता ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
उज्जैन. शहर की सफाई व्यवस्था के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता व पूर्व विधाय राजेंद्र भारती और ब्लॉक अध्यक्ष आजम शेक्ष के अनुसार नगर निगम निगम ने सफाई व्यस्था ठेके पर दी है। ठेकेदार निगम से प्रति सफाईकर्मी ९ हजार ५०० रुपए लेता है जबकि कर्मचारी को ४ हजार ५०० रुपए दिए जाते हैं। वार्डों में जितने कर्मचारी दर्शाए जाते हैं उसकी तुलना में आधे कर्मचारी ही कार्य करते हैं। थंब मशीन पर अंगुठा लगाकर खाना पूर्ति कर ली जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि व्यवस्था ठेके पर देने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरागई है। इससे शहरवासी भी परेशान है लेकिन मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।उन्होंने व्यवस्था ठेके पर देने से निगम के सफाइकर्मी के साथ अत्याचार होने का आरोप भी लगाया है। उनके अनुसार इस संबंध में पूरी जानकारी एकत्र कर कांग्रेस घोटाले के खिलाफ आंदोलन करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो