script

निगम को ठेंगा, क्षेत्रवासियों ने चंदा कर नालियां बनाईं

locationउज्जैनPublished: Jan 06, 2020 12:18:54 am

Submitted by:

rishi jaiswal

जनभागीदारी : वार्ड-४० के मयूर नगर में स्वच्छता की अनुकरणीय पहल, शुरू किया निर्माण

निगम को ठेंगा, क्षेत्रवासियों ने चंदा कर नालियां बनाईं

जनभागीदारी : वार्ड-४० के मयूर नगर में स्वच्छता की अनुकरणीय पहल, शुरू किया निर्माण

उज्जैन. मयूर नगर के रहवासियों ने स्वच्छता के मामले में एक बेहतर मिसाल प्रस्तुत की है। रहवासियों ने नाली निर्माण के लिए पहले नगर निगम और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से आस लगाई, जब सुनवाई नहीं हुई तो लोगों ने ही इसका बीड़ा स्वयं उठाया। अपनी क्षमता अनुरूप चंदा किया और जनभागीदारी से नाली निर्माण शुरू कर दिया।
मक्सी रोड वार्ड-४० अंतर्गत मयूर नगर की एक गली में रहवासी लंबे समय से कच्ची और गंदगी से भरी नाली से परेशान हैं। नाली नहीं बनी होने से क्षेत्र में गंदगी पसरी रहती है। आसपास कुछ खाली प्लॉट होने से गंदगी और भी बढ़ गई है। गंदे पानी की निकासी व्यवस्थित हो, इसके लिए क्षेत्रवासी लंबे समय से पक्की नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं। बावजूद कार्रवाई नहीं होने सेअब लोगों ने अपने बूते इस समस्या का निराकरण करने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के मगनलाल, संजय लोहार, जगदीश सहित १२ परिवारों ने पहल करते हुए जनभागीदारी से नाली निर्माण शुरू किया है। रविवार को निजी जेसीबी के जरिए नाली में जमा मलबा निकलवाया गया। रहवासियों के अनुसार नाली खाली होने के बाद इसका पक्का निर्माण करवाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो