उज्जैन

वीरांगना की वीरगाथा सुनकर बहादुरी का जज्बा जागा

बालिकाओं ने कहा-हम भी बनेंगी वीरांगना लक्ष्मीबाई जैसी

उज्जैनNov 20, 2019 / 12:40 am

rishi jaiswal

बालिकाओं ने कहा-हम भी बनेंगी वीरांगना लक्ष्मीबाई जैसी

उज्जैन. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शहर में अनेक स्थानों पर आयोजन हुए। वहीं स्कूलों में उनकी वीरगाथा सुनाई गई। उनकी गाथा सुन बालिकाओं ने कहा हम भी बनेंगी वीरांगना जैसी साहसी।
आत्मसुरक्षा और कलम की ताकत को अपनाएं
रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर मंगलवार को कन्या विद्यालय में बालिका सुरक्षा विषय पर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बताया कि वीरांगना ने अपनी तलवार से अंगे्रजों को नाकों चने चबवा दिए थे और महिला के कमजोर होने की धारणा को तोड़ा था।
उनका चरित्र आज की बालिकाओं, महिलाओं के लिए प्रेरणापुंज होकर प्रासंगिक है। हमें आत्मसुरक्षा के साथ ही कलम की ताकत को अपनाकर नई इबारत लिखना होगी। संस्था कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसायटी की महिला विंग द्वारा महाराजवाड़ा उर्दू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आयशा खान ने विचार व्यक्त किए। जानकारी भावना सूर्यवंशी ने दी।
रानी लक्ष्मीबाई ने पराक्रम का कीर्तिमान स्थापित किया
संस्था गीता श्रीधर ने वीरांगना लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जयंती मनाई। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा परिकल्पित किया गया है। ऐसी ही शक्ति स्वरूपा वीरांगना रानी ने अपने शौर्य, वीरता, साहस से पराक्रम का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
भाजपा कार्तिक चौक मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने अमर शहीद भगतसिंह बाल उद्यान सिंहपुरी में विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता संरक्षक संजीव खन्ना ने की। जानकारी रूपेश काबरा ने दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.