scriptबच्चे को बचाने में कैसे एक मां मवेशी का शिकार हुई | Cow attacked woman, seriously injured | Patrika News

बच्चे को बचाने में कैसे एक मां मवेशी का शिकार हुई

locationउज्जैनPublished: Jul 27, 2019 11:51:25 pm

Submitted by:

aashish saxena

पत्रिका लगातार: बच्चे को स्कूल ले जा रही मां पर मवेशी ने हमला किया, जमीन पर गिरने के बाद भी पांव से कुचला, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

patrika

cow,Ujjain,hindi news,ujjain news,madhyapradesh,cow attack,

उज्जैन. बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रही एक महिला शनिवार को आवारा मवेशी के हमले का शिकार हो गई। मवेशी ने महिला को पहले सींग से मार जमीन पर गिराया और इसके बाद चार-पांच बार पांव से कुचला। आसपास खड़े लोगों ने बमुश्किल मवेशी को भगाकर महिला को उसकी चपेट से बचाया।
शहर एक बार फिर आवारा मवेशियों की चपेट में आ रहा है। सड़कों पर लगातार आवारा मवेशियों की संख्या बढ़ रही है और नगर निगम ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है। निगम की इस अनदेखी का खामियाजा महिला को भुगतना पड़ा है। घटना अनुसार बहादुरगंज कुम्हार गली निवासी अनिता सूर्यवंशी दोपहर में बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रही थी। घर के नजदीक ही सड़क पर खड़ा मवेशी बच्चे व महिला पर हमला करने दौड़ा। अनीता ने बच्चे को अलग किया तो मवेशी ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। मवेशी के अचानक हुए हमले से महिला सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी मवेशी वहां से नहीं गया और पैरों से उसको कुचलना शुरू कर दिया। इससे उनके सीने में गहरी चोट आई। महिला को बचाने आसपास के लोग दौड़े, बावजूद मवेशी ने उन्हें नहीं छोड़ा। लोगों ने जैसे-तैसे लोगों ने महिला को बचाया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायल बोली, बच्चों का रहता है डर

घायल अनिता ने बताया, गली में ही एक पशु बाड़ा है जिसके मवेशी सड़कों पर खुले घुमते रहते हैं। मवेशी बच्चों पर हमला न कर दे, इसके लिए हमें भी घर के बाहर उन पर निगरानी रखती पड़ती है। हर कोई इस समस्या से परेशान है लेकिन कार्रवाई नहीं होती।

बाडे़ पर पहुंचे आक्रोशित रहवासी

आवारा मवेशियों की समस्या से त्रस्त क्षेत्रवासियों को जब महिला पर हमले की जानकारी मिली तो वे भड़क गए। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग बाड़ा संचालक को सबक सिखाने मौके पर पहुंचे। हालांकि वहां कोई नहीं मिला जिसके चलते रहवासी लौट गए।

गाय के मारने पर दो पक्ष में विवाद

कुम्हार गली बहादुरगंज में पालतू मवेशी ने शुक्रवार शाम कुछ लोगों पर हमला कर दिया। इसके विरोध करने पर दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने कुम्हार गली निवासी दिनेश पिता श्यामलाल शर्मा की शिकायत पर भूरूमोटा व राजा के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो