scriptमहाकाल मंदिर के पास क्राइम ब्रांच की दबिश, 40 लोगों को पकड़ा, निकाला जुलूस | Crime Branch raid near Mahakal temple, 40 people arrested | Patrika News

महाकाल मंदिर के पास क्राइम ब्रांच की दबिश, 40 लोगों को पकड़ा, निकाला जुलूस

locationउज्जैनPublished: Jan 13, 2020 09:21:22 pm

Submitted by:

anil mukati

बेगमबाग में चल रहा था हाजिरवली और सट्टा, क्राइम ब्रांच की दबिश सटोरिये पकड़े

महाकाल मंदिर के पास क्राइम ब्रांच की दबिश, 40 लोगों को पकड़ा, निकाला जुलूस

बेगमबाग में चल रहा था हाजिरवली और सट्टा, क्राइम ब्रांच की दबिश सटोरिये पकड़े

उज्जैन. महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग कॉलोनी में एक घर पर क्राइम ब्रांच ने दबिश डालकर 40 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यहां भूमाफिया और सटोरिए चाचा-भतीजे शाकिर और साजिद उर्फ सज्जू के घर पर हाजिरवली और सट्टा चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने दबिश दी तो मकान में करीब 60 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें से कुछ पिछले दरवाजे से भाग गए। बाकि को मुख्य दरवाजा बंद कर गिरफ्तार किया। एक साथ ४० सटोरिए पकड़ाने पर महाकाल थाने से फोर्स मंगवाना पड़ा। बाद में सभी के हाथ बांधकर जुलूस के रूप में महाकाल थाना ले गए।
क्राइम ब्रांच एएसपी प्रमोद सोनकर ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी कि बेगमबाग में सट्टा चल रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच निरीक्षक प्रतीक यादव को टीम के साथ कार्रवाई करने के लिए भेजा था। अपराह्न 4.45 बजे के करीब बेगमबाग गली नंबर 6 में एक घर संदिग्ध लोगों का जमावड़ा दिखा। इस पर टीम मकान के अंदर घुसी तो यहां आगे के कमरे में सट्टा तो पीछे हाजिरवली का काम चल रहा था। मकान में करीब 60 से अधिक लोग मौजूद थे। जैसे पुलिस ने दबिश दी तो मकान में अफरा-तफरी फैल गई। सटोरिए साजिद ने मकान के पीछे के दरवाजे को खोल दिया। इससे हाजिरवली के लिए आए कुछ लोग भाग गए। लेकिन बाद में दरवाजा बंद करते हुए मुख्य दरवाजे को भी सील कर दिया और महाकाल थाने से फोर्स मंगवाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो