scriptमहाकाल मंदिर में साल के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन | Crowd of devotees gathered in Mahakal temple on first day of 2021 | Patrika News

महाकाल मंदिर में साल के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

locationउज्जैनPublished: Jan 01, 2021 11:39:11 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से पहुंच रहे हैं।

महाकाल मंदिर में साल के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

महाकाल मंदिर में साल के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उज्जैन. नए साल के पहले दिन कोरोना काल में दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए देशभर के लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने भी दर्शन की विशेष व्यवस्था की है। मंदिर प्रबंध समिति की मानें तो भस्मारती के बाद सुबह छह बजे से आठ बजे तक करीब आठ हजार लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
यूपी के मुख्य सचिव ने किए दर्शन
मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने परिवार के साथ शुक्रवार की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने उन्हें जलद्वार से प्रवेश दिया और गर्भगृह की ड्योढ़ी से दर्शन कराया।
प्रसाद के लिए भीड़
मंदिर प्रांगण में प्रसाद काउंटर पर ज्यादा भीड़ देखी गई। बाबा महाकाल के आंगन में लोग परिवार के साथ सेल्फी लेते नजर आए। मंदिर प्रांगण बाबा महाकाल के जयघोष से गूंजता रहा। हालांकि इस दौरान कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए बाबा महाकाल का पुजारियों ने पंचामृत से विशेष अभिषेक किया। उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। पुजारियों ने महापूजन किए। महानिर्वाणी अखाड़े के मंहत विनीत गिरि ने भस्मारती की।

नए साल की शुरुआत में लोग मंदिरों में पहुंचते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल की भस्मारती से हुई है। हालांकि इस वर्ष कोरोना के कारण भस्मारती में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा है। भस्मारती समाप्त होते ही आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए। नव वर्ष के अवसर पर बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया और महाआरती हुई।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yemoq
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो