scriptराशिफल: विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त, कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी | daily horoscope todays 01 january rashifal | Patrika News

राशिफल: विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त, कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी

locationउज्जैनPublished: Jan 01, 2018 12:03:35 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

तुला राशि वाले राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता वाला है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,ujjain hindi news,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. सोमवार ०१ जनवरी का दिन विशेष है। तुला राशि वाले राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता वाला है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी। वृषभ राशि वालों को वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है। मिथुन राशि वालों को आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर का लाभ लें, ख्याति मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ – वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

मिथुन – आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

कर्क- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

सिंह- रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

कन्या – किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

तुला- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

वृश्चिक- आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।

धनु- अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हंै। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव।

मकर- पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।

कुम्भ- आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी एवं कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

मीन- व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोडऩे का मन बना रहे हैं। विवाद संभव है। मनपसंद भोजन मलेगा।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1439 मु. मास रवि उस्सानी तारीख १3
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर ऋतु
मास- पौष। पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि – प्रात: 11.44 मि. तक चतुर्दशी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णिमा तिथि लगेगी।
नक्षत्र – दोप. 02.52 मि. तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा पश्चात आद्र्रा नक्षत्र लगेगा।
योग – प्रात: 09.47 मि. तक शुक्ल योग रहेगा पश्चात ब्रह्म योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – वणिज प्रात: 11.44 मि. तक पश्चात विष्टि करण लगेगा।
चंद्रमा – दिवस पर्यन्त मिथुन राशि में रहेंगे।

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में नए नौकरों की नियुक्तिका शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – प्रात: 7.08 मि. से 08.28 मि. तक, प्रात: 9.48 मि. से 11.07 मि. तक एवं
दोप. 1.47 मि. से सायं: 5.46 तक।

व्रत/पर्व – व्रत एवं पितृ कार्य की पौषी पूर्णिमा। माघ स्नान प्रारंभ। ईस्वी नववर्ष 2018 प्रारंभ। क्रिश्चियन नववर्ष प्रारंभ। अंग्रेजी नववर्ष प्रारंभ।
भद्रा – प्रात: 11.44 मि. से रात्रि 09.48 मि. तक । दिशाशूल- पूर्व दिशा में।
राहु काल – प्रात: 08.28.26 से 09.48.12 तक शुभ कार्यों को
करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (का, की,कु, घ, ङ , छ ) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से मध्यम होंगे। ऐसे जातक चपल चंचल व न्यायप्रदाता होंगे। इनकी रुचि अभिनय में रहेगी। प्राय: सफल व्यवसायी भी होंगे। थोड़े से अल्पव्यवहारी होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो