scriptराशिफल: वैचारिक मतभेद दूर होंगे, किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा | daily horoscope todays 02 january rashifal | Patrika News

राशिफल: वैचारिक मतभेद दूर होंगे, किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा

locationउज्जैनPublished: Jan 02, 2018 11:49:07 am

Submitted by:

Lalit Saxena

मीन राशि वालों के वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे।

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,ujjain hindi news,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. मंगलवार ०२ जनवरी का दिन विशेष है। मीन राशि वालों के वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है। वृषभ राशि वालों को सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मिथुन राशि वालों को प्रियजनों से भेंट संभव। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करेंं। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

वृषभ – सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे।

मिथुन – प्रियजनों से भेंट संभव। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।

कर्क- अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव।

सिंह- खुद पर भरोसा रखें और अपने व्यवहार को नम्र रखें। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी।

कन्या – परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। कारोबार में मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की चिंता रहेगी।

तुला- कई दिनों से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। विरोध होगा, जोखिम न लें।

वृश्चिक- किसी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अपनी कला हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। सुख-सुविधा पर व्यय वृद्धि होगी। जीवनसाथी से विवाद के कारण क्लेश होगा। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

धनु- अपने व्यवहार करने के तरीके और कार्यशैली से सभी का दिल जीत लेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। भय और कष्ट का माहौल बनेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा से लाभ।

मकर- निजी जीवन में दूसरों को दखल न दें। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विदेश जाने के योग हैं।

कुम्भ- आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।

मीन- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1439 मु. मास रवि उस्सानी तारीख १४
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर ऋतु
मास- पौष। पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि – प्रात: 07.53 मि. तक पूर्णिमा तिथि रहेगी पश्चात एकम तिथि लगेगी।
नक्षत्र – प्रात: 11.46 मि. तक आद्र्रा नक्षत्र रहेगा पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र लगेगा।
योग – दिवस पर्यन्त ऐन्द्र योग रहेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – बव प्रात: 07.53 मि. तक पश्चात बालव करण लगेगा।
चंद्रमा – अर्धरात्रि 03.31 मि. तक मिथुन राशि में रहेंगे पश्चात कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में समस्त कृषि कर्म करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – प्रात: 09.48 मि. से दोप. 01.48 मि. तक।

व्रत/पर्व – स्नानदान की पौषी पूर्णिमा। श्रीशाकंभरी पूर्णिमा। प्रतिपदा तिथि का क्षय।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालें)।
राहु काल – दोप. 03.07.51 से 04.27.40 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (छ, के , को, ह, ही) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। ऐसे जातक वृथाभाषी व स्वाभिमानी होंगे। दिनचर्या अनियमित रहेगी। विचारों से प्रगतिशील व विलासी होंगे। वंशानुगत सम्पदा का उपभोग करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो