scriptराशिफल: व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे, रुका धन वापस आएगा, प्रयास करें | daily horoscope todays 13 march rashifal | Patrika News

राशिफल: व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे, रुका धन वापस आएगा, प्रयास करें

locationउज्जैनPublished: Mar 13, 2018 10:30:32 am

Submitted by:

Lalit Saxena

निवेश शुभ रहेगा, कार्यसिद्धि होगी। वृषभ राशि वालों को कार्यस्थल पर चल रहे तनाव दूर होंगे। धर्म कार्यों में धन लगेगा।

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,ujjain hindi news,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. मंगलवार १३ मार्च का दिन विशेष है। मीन राशि वाले व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, कार्यसिद्धि होगी। वृषभ राशि वालों को कार्यस्थल पर चल रहे तनाव दूर होंगे। धर्म कार्यों में धन लगेगा। मस्तिष्क संबंधी विकार संभव है। यात्रा सफल रहेगी। भय व चिंता सताएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। लाभ होगा। मिथुन राशि वाले विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। अस्वस्थता रहेगी। चोट-विवाद, चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद न करें। प्रयास विफल होंगे।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – नौकरी में भागदौड़ अधिक होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनागम होगा। विरोधी सक्रिय होंगे।

वृषभ – कार्यस्थल पर चल रहे तनाव दूर होंगे। धर्म कार्यों में धन लगेगा। मस्तिष्क संबंधी विकार संभव है। यात्रा सफल रहेगी। भय व चिंता सताएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। लाभ होगा।

मिथुन – विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। अस्वस्थता रहेगी। चोट-विवाद, चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद न करें। प्रयास विफल होंगे।

कर्क- किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

सिंह- व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। अस्वस्थता रहेगी। धन प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा। संपत्ति के कार्य सफल होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है।

कन्या – संतान के कृत्यों से भय, तनाव व चिंता का माहौल बनेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। पार्टी, पिकनिक का आनंद मिलेगा, लाभ होगा।

तुला- क्रोध को नियंत्रण में रखें। अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। विवाद न करें। क्लेश होगा। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।

वृश्चिक- नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। हानि से बचें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल होंगे। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।

धनु- अपने कार्य योजनाओ में बदलाव से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति होगी।

मकर- समय से पहले भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। धैर्य रखे। अस्वस्थता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।

कुम्भ- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। अन्यथा सभी लोग आप से दूर हो जाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। व्यय वृद्धि से तनाव बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन- व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, कार्यसिद्धि होगी।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन


शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1439 मु. मास जमादि उल उस्सानी तारीख २४
अयन – उत्तरायन
ऋतु – शिशिर ऋतु
मास – चैत्र , पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि – दोप. 01.40 मि. तक एकादशी तिथि रहेगी पश्चात द्वादशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र – दोप. 12.30 मि. तक उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र रहेगा पश्चात श्रवण नक्षत्र लगेगा।
योग – रात्रि 09.23 मि. तक परिघ योग रहेगा पश्चात शिव योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – बालव दोप. 01.40 मि. तक पश्चात कौलव करण लगेगा।
चंद्रमा – दिवस पर्यन्त मकर राशि में रहेंगे।

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में समस्त कृषि कर्म करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – प्रात: 09.36 मि. से दोप. 02.02 मि. तक।

व्रत/पर्व – पापमोचिनी एकादशी व्रत सबका। वृद्ध अंगारक पर्व (बुढ़वा मंगल)।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालें)।
राहु काल – दोप. 03.31.24 से 05.00.10 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (जी, खी, खू, खे) अक्षरों पर रख सकते है। बच्चे शरीर से प्रतिभाशाली होंगे। ऐसे जातक दृढ़ निश्चयी होंगे। स्वकार्य में कुशल व कूटनीतिज्ञ होंगे। भाग्यवादी होने के साथ ही राजनीति में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो