scriptराशिफल : जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी, व्यावसायिक गतिविधियां लाभकारक रहेंगी | daily horoscope todays 13 november rashifal | Patrika News

राशिफल : जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी, व्यावसायिक गतिविधियां लाभकारक रहेंगी

locationउज्जैनPublished: Nov 13, 2017 11:18:52 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

कुम्भ राशि वालों को जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी, व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे।

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. सोमवार १३ नवंबर का दिन विशेष है। कुम्भ राशि वालों को जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी, व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें। वृषभ राशि वालों का आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। मिथुन राशि वाले आय से अधिक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

वृषभ – आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन- आय से अधिक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे।

कर्क- आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें।

सिंह- अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासत्न करें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है।

कन्या- दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

तुला- आज यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें।

वृश्चिक- मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

धनु- लंबे समय बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा संभव है।

मकर- आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।

कुम्भ- जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।

मीन- आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से मधुरता से बात करें। व्यवसाय में नए कार्य लाभ दिलाएंगे।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1439 मु. मास सफर तारीख २३
अयन – दक्षिणायन ।
ऋतु – शरद ऋतु ।
मास- मार्गशीर्ष। पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि – दोप. 12.24 मि. तक दशमी तिथि रहेगी पश्चात एकादशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र – प्रात: 11.50 मि. तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लगेगा।
योग – रात्रि 10.47 मि. तक वैधृति योग रहेगा पश्चात विष्कुंभ योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – विष्टि दोप. 12.24 मि. तक पश्चात बव करण लगेगा।
चंद्रमा – सायं: 05.59 मि. तक सिंह राशि में रहेंगे पश्चात कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के मुहूर्त अनुकूल समय में पशुधन की खरीदी बिक्री करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – प्रात: 6.39 मि. से 8.02 मि. तक, प्रात: 9.24 मि. से 10.46 मि. तक एवं दोप. 1.30 मि. से सायं: 5.37 मि. तक।

व्रत/पर्व – श्रीत्रिदण्डी स्वामी पुण्यतिथि (बक्सर बिहार)। श्रीमहावीर स्वामी दीक्षा कल्याणक (जैन)।

भद्रा – दोप. 12.24 मि. पर समाप्त (भूलोक)।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में।
राहु काल – प्रात: 08.02.02 से 09.24.13 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (टू , टे , टो , प, पी ) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से कमजोर होंगे। ऐसे जातक हठी व स्वार्थसाधक होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभाशाली होंगे। किसी उन्नत कार्य को अंजाम देंगे। धनबल से मजबूत होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो