scriptराशिफल: कारोबार में नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा जो लाभदायक रहेगा | daily horoscope todays 14 march rashifal | Patrika News

राशिफल: कारोबार में नई योजना बनेगी, कार्यप्रणाली में सुधार होगा जो लाभदायक रहेगा

locationउज्जैनPublished: Mar 14, 2018 11:01:52 am

Submitted by:

Lalit Saxena

काम को टालें नहीं। मित्रों की आर्थिक सहायता करनी होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,ujjain news,ujjain hindi news,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. बुधवार १४ मार्च का दिन विशेष है। कुम्भ राशि वाले बोलने से पहले सोचे फिर बोले। कारोबार में नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा जो लाभदायक रहेगी। अनाज में निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। वृषभ राशि वाले समय पर काम करना सीखें। काम को टालें नहीं। मित्रों की आर्थिक सहायता करनी होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कार्यस्थल पर परिश्रम की अधिकता होगी। मिथुन राशि वाले इधर की उधर करना बंद करें। सभी से व्यवहार खराब न करें। शत्रु भय बना रहेगा। मौज-मस्ती में में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के प्रयास सफल होंगे।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – अनजाने में हुई गलती से विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसके हानि-लाभ के बारे में सोचे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृषभ – समय पर काम करना सीखे। काम को टालें नहीं। मित्रों की आर्थिक सहायता करनी होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कार्यस्थल पर परिश्रम की अधिकता होगी।

मिथुन – इधर की उधर करना बंद करें। सभी से व्यवहार खराब न करें। शत्रु भय बना रहेगा। मौज-मस्ती में में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के प्रयास सफल होंगे।

कर्क- अपनी मेहनत और लग्न से सफल होंगे। राजनीति में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य से काम करें।

सिंह- नई कार्य प्रणाली से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।

कन्या – अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ेसंतान के विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

तुला- परिवारजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय व कारोबार मनोनुकूल रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने वाले है।

वृश्चिक- आप की व्यवहार कुशलता से लोग आप से जुडऩा चाहेंगे। परिवार में नियमों की अव्हेलना हानि पहुंचाएगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

धनु- आलस हावी रहेगा। कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। विवादों को टाले। जीवनसाथी के व्यवहार से तनाव रहेगा।

मकर- पुराने मित्र मिल सकते हैं। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-परिवार में अनुकूल वातावरण रहेगा। नए राजनीतिक संबंध बनेंगे।

कुम्भ- बोलने से पहले सोचे फिर बोले। कारोबार में नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा जो लाभदायक रहेगी। अनाज में निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।

मीन- दिन की शुरुआत में ही क्रोध रहेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें। धर्म में रुचि रहेगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर विवेक से कार्य करें। शत्रु शांत रहेंगे। आप की गलती के भय, चिंता व तनाव का माहौल बनेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1439 मु. मास जमादि उल उस्सानी तारीख २5
अयन – उत्तरायन
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र , पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि – दोप. 03.45 मि. तक द्वादशी तिथि रहेगी पश्चात त्रयोदशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र – दोप. 03.05 मि. तक श्रवण नक्षत्र रहेगा पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा।
योग ग – रात्रि 09.50 मि. तक शिव योग रहेगा पश्चात सिद्ध योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – तैतिल दोप. 03.45 मि. तक पश्चात गर करण लगेगा।
चंद्रमा – अर्धरात्रि 04.12 मि. तक मकर राशि में रहेंगे पश्चात कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में मुण्डन संस्कार का शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – प्रात: 06.37 मि. से 09.35 मि. तक, प्रात: 11.04 मि. से दोप. 12.33 मि. तक एवं दोप. 03.31 मि. से सायं: 06.29 मि. तक।

व्रत/पर्व – प्रदोष व्रत। रात्रि 11.41 मि. पर सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। खरमास प्रारंभ। संकल्पादि में वसंत ऋतु प्रारंभ। बंगला चैत्र मास प्रारंभ।
पंचक – अर्धरात्रि 04.12 मि. से प्रारंभ।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में।
राहु काल – दोप. 12.33.34 से 02.02.30 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (खे, खो, ग, गी, गू) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से सशक्त होंगे। अच्छे वाक्पटु व अवसरवादी होंगे। इनकी शासकीय कार्यों में रुचि रहेगी। विज्ञान विषय पर मजबूत पकड़ रहेगी। स्वभाव से हठी होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो