scriptराशिफल : व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा, प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे | daily horoscope todays 15 september rashifal | Patrika News

राशिफल : व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा, प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे

locationउज्जैनPublished: Sep 15, 2017 10:45:33 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

अपने मन के राज हर किसी को न बताएं। लोग आपका मजाक बना सकते हैं। राजकीय कष्ट संभावित है।

patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,

उज्जैन. शुक्रवार १५ सितंबर का दिन विशेष है। सिंह राशि वालों व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे। वृषभ राशि वाले अपने मन के राज हर किसी को न बताएं। लोग आपका मजाक बना सकते हैं। राजकीय कष्ट संभावित है। कर्क राशि वालों आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। आज का निवेशादि लाभ देंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मिथुन राशि वालों विवाह प्रयास सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। भय, कष्ट व चिंता का वातावरण रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। राजनीति में अपना हुनर आजमाएं, सफल होंगे।

वृषभ – अपने मन के राज हर किसी को न बताएं। लोग आपका मजाक बना सकते हैं। राजकीय कष्ट संभावित है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से बचें। चिंता-तनाव रहेंगे। विवाद से बचें।

मिथुन- विवाह प्रयास सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। विवाद न करें।

कर्क- आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। आज का निवेशादि लाभ देंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा।

सिंह- व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे। चोरी आदि से हानि संभावित है। अस्वस्थता तथा चिंता हावी रहेंगे। परिजनों का सहयोग करना होगा।

कन्या- अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें। अचानक हानि संभव है। आप हर किसी पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं। अपने विचारों पर अंकुश रखें।

तुला- नौकरी में बदलाव और पदोन्नति होगी। नए अनुबंध होंगे। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति होगी। श्रम की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विवेक से कार्य करें।

वृश्चिक- निवेश करने में जल्दबाजी बिलकुल न करें। किसी की देखादेखी न करें, स्वविवेक से कार्य करें। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन लाभ बढ़ाएगा। कुसंगति से हानि जोखिम न लें।

धनु- एक बात पर कायम रहें। किसी को नीचा दिखाने की बजाय स्वयं ऊपर ऊठें। तंत्रमंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।

मकर- समाज में आपकी कीर्ति फैलेगी। वरिष्ठजन की चिंता रहेगी। वाहन, मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें। आपका दिन आज कई अनुभव कराने वाला होगा।

कुम्भ- दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र के तनाव को निजी जीवन में हावी न होने दें। गलतफहमी की वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मीन- पिता के साथ तालमेल में कमी रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा। चोरी आदि से हानि संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
ज्यो पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1438 मु. मास
जिल्हेज तारीख २3
अयन – दक्षिणायन ।
ऋतु – वर्षा ऋतु ।
मास- आश्विन। पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि – सायं: 06.29 मि. तक दशमी तिथि रहेगी पश्चात एकादशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र – दिवस पर्यन्त पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा ।
योग – रात्रि 10.24 मि. तक वरीयान योग रहेगा पश्चात परिघ योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – वणिज प्रात: 07.33 मि. तक पश्चात विष्टि करण लगेगा।
चंद्रमा – रात्रि 08.34 मि. तक मिथुन राशि में रहेंगे पश्चात कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में समस्त कृषि कर्म करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – प्रात: 06.14 मि. से 10.48 मि. तक, दोप. 12.19 मि. से 01.50 मि. तक एवं दोप. 04.53 मि. से सायं: 06.24 मि. तक।

व्रत/पर्व – दशमी तिथि का श्राद्ध (दशमी तिथि वाले जातक का श्राद्ध आज करें)। प्रात: 10.30 पर शुक्रग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
भद्रा – प्रात: 07.33 मि. से सायं: 06.29 मि. तक (स्वर्ग)।
दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।
राहु काल – प्रात: 10.48.17 से दोप. 12.19.31 तक शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (के, को, ह, ही, हू) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से प्रतिभाशाली होंगे। ऐसे जातक शांत प्रवृत्ति के होंगे। प्रत्येक के प्रति निष्ठाशील व आत्मविश्वासी रहेंगे। जीवन में एक अच्छे योजना निर्माता साबित होंगे ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो