scriptराशिफल : कार्य सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्तिकी खोज में रहेंगे | daily horoscope todays 16 september rashifal | Patrika News

राशिफल : कार्य सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्तिकी खोज में रहेंगे

locationउज्जैनPublished: Sep 16, 2017 11:20:51 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। अपनों से शुभ समाचार मिलेंगे।

rahukal

aaj ka rashifal in hindi, 20 sept 2017, daily horoscope in hindi, aaj ka rashifal in hindi 2017, aaj ka rashifal hindi, aaj ka rashifal kumbh, aaj ka rashifal 2017, horoscope in hindi, today horoscope in hindi, daily horoscope in hindi, horoscope today, todays horoscope in hindi, Horoscope, Hindi rashifal, Leo, Birth, Libra

उज्जैन. शनिवार १६ सितंबर का दिन विशेष है। तुला राशि वालों कार्य की सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे। वृषभ राशि वाले अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। अपनों से शुभ समाचार मिलेंगे। कर्क राशि वालों धार्मिक यात्रा में सावधानी रखें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। चिंता बढ़ेगी। चोट, चोरी आदि से हानि संभव है। मिथुन राशि वालों अपनों का साथ पाकर मन खुश होगा। परिवार के लोगों से मनमुटाव खत्म हो सकता है। गृहस्थ सुख मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष – दिन को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें। आलस त्यागें। व्यस्तता रह सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

वृषभ – अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। अपनों से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भक्ति भाव में मन लगेगा।

मिथुन- अपनों का साथ पाकर मन खुश होगा। परिवार के लोगों से मनमुटाव खत्म हो सकता है। गृहस्थ सुख मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। शरीर कष्ट रह सकता है।

कर्क- धार्मिक यात्रा में सावधानी रखें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। चिंता बढ़ेगी। चोट, चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। प्रेम प्रसंग से मन खुश होगा। निजी कार्य में भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह- लोगों में आपके प्रति गलतफहमी को ख़त्म करें। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या- व्यापारिक नए सौदे मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक नई योजना पर कार्य होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनार्जन के नए मार्ग मिलेंगे। पेट से संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे।

तुला- अपने कार्य की सिद्धि के लिए किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। अपनों से अपेक्षा न करें।

वृश्चिक- व्यावसायिक सफलता के लिए कार्यस्थल पर देवी का हवन करवाएं। आश्चर्य कारिक परिणाम मिलेगा। समय का उपयोग करें। जो लोग आपके साथ में हैं, उनका ध्यान रखें।

धनु- आलस त्यागें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति में आने का मन है।

मकर- नौकरी में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे। संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। थकान रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। न्याय पक्ष उत्तम है।

कुम्भ- अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। दिन की उपयोगिता को समझें। यात्रा के योग हैं। पुराने लेनदेन आज पूरे हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

मीन- नौकरी में किए प्रयास विफल होंगे। परिवारिक विवाद से क्लेश होगा। किसी से मिलने के लिए स्वयं प्रयास करें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।
ज्यो पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1438 मु. मास
जिल्हेज तारीख २4
अयन – दक्षिणायन ।
ऋतु – षरद ऋतु ।
मास- आश्विन। पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि – दोप. 04.30 मि. तक एकादशी तिथि रहेगी पश्चात द्वादशी तिथि लगेगी।
नक्षत्र – दिवस पर्यन्त पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योग – सायं: 07.43 मि. तक परिघ योग रहेगा पश्चात शिव योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण – बालव दोप. 04.30 मि. तक पश्चात कौलवकरण। चंद्रमा – दिवस पर्यन्त कर्क राशि में रहेंगे।

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में पश्चिम दिशा की व्यवसायिक यात्रा करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय – प्रात: 07.45 मि. से 09.17 मि. तक एवं दोप. 12.19 मि. से 04.52 मि. तक।

व्रत/पर्व – एकादशी तिथि का श्राद्ध (एकादशी तिथि वाले जातक का श्राद्ध आज के दिन करें)। इंदिरा एकादशी व्रत सबका। अर्धरात्रि 12.39 मि. पर सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। संकल्पादि में प्रयोजनीय शरद ऋतु प्रारंभ। बंगला आश्विन मास प्रारंभ।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में।
राहु काल – प्रात: 09.17.02 से 10.48.06 तक शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (हू, हे, हो, डा, डी) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से ऊंचेपूरे होंगे। ऐसे जातक दूरदर्शी व अन्वेशक होंगे। इन्हें सांसारिक सुख की कामना रहेगी। प्राय: स्वकार्य में दक्ष व सर्वप्रिय होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो