scriptराशिफल : दूसरों के विवाद में न पड़े, होगी मुसीबत | daily horoscope todays 18 september | Patrika News

राशिफल : दूसरों के विवाद में न पड़े, होगी मुसीबत

locationउज्जैनPublished: Sep 18, 2017 11:52:23 am

Submitted by:

Gopal Bajpai

यात्रा प्रवास से बचें, आर्थिक प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है

rahukal

aaj ka rashifal in hindi, 20 sept 2017, daily horoscope in hindi, aaj ka rashifal in hindi 2017, aaj ka rashifal hindi, aaj ka rashifal kumbh, aaj ka rashifal 2017, horoscope in hindi, today horoscope in hindi, daily horoscope in hindi, horoscope today, todays horoscope in hindi, Horoscope, Hindi rashifal, Leo, Birth, Libra

उज्जैन। मिथुन राशि के जातकों को दूसरों के विवाद में पडऩे से पूरी तरह बचना चाहिए। साथ ही यात्रार से भी दूरी बनाने की जरूरत है। आर्थिक प्रयासों में सफलता में मिलने की संभावना है। व्यापार में भी समृद्धि होगी।

मेष
कार्यस्थल में आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा, प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है।
वृषभ
व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। राजकार्य अथवा शासन से संबंधित काम सहज होंगे। सत्ता में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन
दूसरों के विवाद में नहीं पड़े, अपने काम से काम रखें। यात्रा प्रवास से बचें। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे।
कर्क
सफलता और लाभ के कारण कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें, अन्यथा मुश्किल में आ सकते हैं। परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा।
सिंह
अपनों से दूरियां बरकरार रहेंगी। परिवार में मनमुटाव होगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी बरतें। जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे।
कन्या
वैवाहिक प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। कुविचारों की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। अपनों पर अतिविश्वास न करें
तुला
पारिवारिक वाद-विवाद से बचकर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। अनाज तिलहन के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे।
वृश्चिक
व्यापार में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ समय बीतेगा। आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख संभव है।
धनु
दिन शुभ है। नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन व्यापारिक कार्य साकार रूप दे सकते हैं।
मकर
अपने आप पर भरोसा रखें। आप सब कुछ कर सकते हैं। बहनों से मनमुटाव होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध की अधिकता रहेगी।
कुम्भ
आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। संतान के विवाह में विलंब होने से चिंता बढ़ेगी। दूसरों को गलत बोलना बंद करें। परिवार में मांगलिक आयोजनो में शामिल होंगे।
मीन
आज का दिन परिवार के लिए बहुत खास रहेगा। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा।
ज्यो पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो