
Devendra Fadnavis will take oath as CM: महाराष्ट्र की राजनीति में चली आ रही खींचतान अब दूर हो गई है। देवेंद्र फडणनीस महाराष्ट्र के अगले सीएम बनने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बाबा महाकाल के पुजारी भी शामिल होंगे।
पत्रिका से खास बातचीत में पुजारी आशीष शर्मा ने बताया है कि महाराष्ट्र के अगले सीएम बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। साथ उनके मुबंई जाने का प्रबंध भी किया है। वह शाम चार बजे की फ्लाइट से मुंबई जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने साथ महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा, और रूद्राक्ष की माला ले जाएंगे और देवेंद्र फडणवीस को भेंट करेंगे।
आशीष पुजारी ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस महाकाल के परम भक्त हैं। जब वह पिछली बार मुख्यमंत्री बने थे। वह बाबा महाकाल के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आए थे। इसके बाद भी वह लगातार महाकाल के दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष पुजारी और पुजारी संजय शर्मा अनंत और राधिका की शादी में शामिल हुए थे। जहां आशीर्वाद के स्वरूप महाकाल का प्रसाद और भभूत भेंट की थी। इसी दौरान महाकाल मंदिर के इन पुजारियों ने अनंत अंबानी और राधिका को चांदी के बेलपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल के प्रसाद के साथ ही जय महाकाल लिखा हुआ दुपट्टा व बाबा महाकाल मंदिर की एक फोटो भी भेंट की थी।
Updated on:
04 Dec 2024 02:50 pm
Published on:
04 Dec 2024 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
